Madhya Pradesh budget 2023-24: MP की शिवराज सरकार ने पेश किया बजट, जानें बड़े ऐलान
विधानसभा में एमपी की शिवराज सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि प्रदेश में MBBS सीट 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएंगी।

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश किया। खास बात यह है कि पहली बार बजट पेपर लेस यानी टेबलेट के माध्यम से पेश किया गया। वहीं विपक्ष का विधानसभा में हंगामा जारी हैं। बजट भाषण के बीच गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद में हमारे प्रदेश का योगदान 3.6% से बढ़कर 4.8% हो चुका है। खेल विभाग का बजट बढ़ाया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए कहा 10 साल दिग्विजय सिंह की सरकार थी, उस समय कर्ज लेकर वेतन भत्ते देते थे।
शिवराज सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश
बता दे शिवराज सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री का बजट के दौरान एक घंटा 50 मिनट भाषण चला। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। बजट की खास बात ये भी है कि इस बार जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस साल(2023-24) मध्य प्रदेश सरकार का बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपये का है, जबकि पिछले साल (2022-23) में यह बजट 2 लाख 69 हजार 697 करोड़ रुपए का था।
विपक्ष का हंगामा
वहीं विपक्ष में कांग्रेस के विधायक सदन में गैस सिलेंडर लेकर हंगामा करते रहे और उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि वे कहते हैं कि महिलाओं को ₹1000 देंगे, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। हंगामे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करते हुए कहा कि बजट भाषण पूरा प्रदेश सुनना चाहता है।
विधानसभा स्थगित
बजट सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा लगातार हंगामे करने के कारण विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा की कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। सदन के बाहर कमलनाथ ने कहा कि मुझे कई बजट सुनने का मौका मिला, लेकिन ₹50 सिलेंडर के दाम बढ़ाने की महंगाई मिली। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए आप के नेता दिल्ली में बोल नहीं पाते क्या? वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि कपड़े फाड़ने का काम मत करो।
Recommended Video
बजट जुड़ी खास बातें
- आहार योजना अनुदान के लिए 300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
- 2011-12 में प्रति व्यक्ति आय ₹30 हजार 497 थी, अब दो यार 2023-23 में साढ़े तीन गुना तक बढ़कर ₹1 लाख 40 हजार 585 हो गई है।
- नर्सिंग कॉलेज योजना में मेडिकल कॉलेजिस में 810 BSC नर्सिंग 300 पोस्ट बेसिक नर्सिंग के एक्स्ट्रा सीटस होंगी।
- आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने ये बजट मील का पत्थर साबित होगा: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
- लाड़ली लक्ष्मी योजना के 929 करोड़ का बजट।
- लाड़ली बहना योजना के लिए 7 हजार का बजट।
- 900 किमी लम्बा नर्मदा प्रगति पथ बनेगा।
- 105 नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।
- नर्मदा का पानी किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
- फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
- नवीन मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत 12वीं क्लास में फर्स्ट आने वाली छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
- सरकारी संस्थानों से लिए गए किसानों के कर्जे का ब्याज सरकार भरेगी।
- अटल भूजल योजना के तहत 3000 से ज्यादा वाटर बॉडी बनेगी
- सीएम सनराइज स्कूलों के लिए 3 हजार 230 करोड़ों रुपये का बजट
- सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी रामलोक को डेपलप किया जाएगा। इसके लिए सरकार 358 करोड रुपए का बजट दे रही है।
- मध्य प्रदेश में तीर्थ यात्रियों के अब हवाई यात्रा की भी सौगात, शुरू होगी फ्लाइट।
- इंदौर और भोपाल में मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रु. का बजट।
- अप्रैल से 15 साल पुराने वाहन नहीं चलाए जा सकेंगे। 1000 सरकारी वाहन भी हटेंगे।
- प्रदेश में एयरपोर्ट के रूप में विकसित होंगी हवाई पट्टियां
- सीएम कन्या विवाह योजना प्रोत्साहन राशि 55 हजार रुपए हुई












Click it and Unblock the Notifications