MP News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक दर्जन जिला अध्यक्षों को बदल सकती है मध्य प्रदेश भाजपा

MP news: भाजपा जल्दी लोकसभा चुनाव से पहले एक दर्जन के लगभग जिलों के अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर, भोपाल, उज्जैन के साथ ही नर्मदापुरम संभाग के जिलों के अध्यक्ष भी प्रभावित हो सकते हैं। ग्वालियर चंबल तरफ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदले जाने की सुगबुगाहट चल रही है।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पांच जिला अध्यक्षों को बदला है जबकि विधानसभा चुनाव के पहले बने जिलों में से तीन जिलों के अपने अध्यक्षों को बनाया है। इस तरह से 12 जनवरी और 26 जनवरी को 8 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें से 12 जनवरी को बड़वानी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी को हटाकर कमल नयन इंगले को जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

Madhya Pradesh BJP may change a dozen district presidents before Lok Sabha elections 2024

इधर मैहर, पांढुर्णा और मऊगंज जिला बनने के बाद यहां पर भाजपा ने अध्यक्षों की नियुक्ति की थी इसके बाद 26 जनवरी को पार्टी ने बालाघाट जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को हटाकर रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लदवे को हटाकर मनोज माने, रतलाम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाकर प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को हटाकर चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया है।

भाजपा संगठन ने हरदा जिले के जिला अध्यक्ष को भी बदला है। पांच जिलों के अध्यक्षों को बदलने के बाद जिला अध्यक्षों को बदलने का क्रम अभी भी थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। पार्टी के बड़े पदाधिकारी कुछ और जिला अध्यक्षों को बदलने का मन बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+