LOVE जिहाद की घटना पर MP सरकार गंभीर, लव मैरिज से पहले करना होगा पुलिस वेरीफिकेशन : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रार ब्यूरो और विवाह की अन्य पंजीयन संस्थाओं को लड़का-लड़की का पुलिस वेरिफिकेशन कराने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

LOVE Jihad: Police verification will have to be done before marriage: Home Minister Narottam Mishra

लव जिहाद की घटनाओं को लेकर मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार गंभीर है। अब प्रदेश में लव मैरिज करने और करवाने वाले लोगों को शादी से पहले पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाना होगा। प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ये नया कदम उठाने जा रही है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मैरिज रजिस्ट्रार ब्यूरो और विवाह की अन्य पंजीयन संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए जा सकते हैं।दरअसल कल राजधानी भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसमें एक दलित छात्रा को आरोपी ने पंडित बताकर झांसे में लिया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी मामले के बाद गृहमंत्री ने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए पत्रकारों से चर्चा की। नीचे विस्तार से जाने गृहमंत्री ने क्या कुछ कहा...

लव मैरिज से पहले करना होगा पुलिस वेरीफिकेशन

लव मैरिज से पहले करना होगा पुलिस वेरीफिकेशन

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राजधानी भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है और इस मामले में कार्रवाई भी हो गई है। लव जिहाद के मामले रोकने के लिए मैरिज ब्यूरो, मैरिज रजिस्टर और जो शादी कराते हैं। उनके पास 1 महीने पहले लड़का-लड़की की पूरी जानकारी आ जाती है। अब इसके लिए उनको कहा जाएगा कि वह विवाह करने वाले लड़के और लड़की का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराएं। जिससे बाद में लव जिहाद जैसी स्थितियां पैदा ना हो सके।

Recommended Video

    लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए MP सरकार गंभीर : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
    फैजल नाम के युवक ने खुद को शान पंडित बताकर स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया

    फैजल नाम के युवक ने खुद को शान पंडित बताकर स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया

    भोपात के कोलार इलाके में फैजल नाम के युवक ने खुद को शान पंडित बताकर स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ होटल में संबंध बना लिए। फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता को जब अपने प्रेमी की असलियत पता चली तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। पुलिस में शिकायत करने को लेकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी के कारण पीड़िता को अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। युवती की फीस की रकम को भी आरोपी छीन लिया करता था। जिस कारण उसको पढ़ाई बीच में ही छोड़ना पड़ी। इसी मामले के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस ये गंभीर विचार किया हैं।

    आरोपी ने लड़की को शादी करने का दिया था झांसा

    आरोपी ने लड़की को शादी करने का दिया था झांसा

    आरोपी फैजल ने खुद को शान पंडित बताकर छात्रा से 2019 में दोस्ती की थी। उसके बाद आरोपी युवति को घुमाने फिराने ले जाने लगा और एक होटल में ले जाकर उसके साथ ज्यादती भी की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपी ने इस दौरान युवती के साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण किया। उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। जब पीड़िता को पता चला कि वह शान पंडित नहीं असल में फैजल है। तब उसने इस पूरे मामले की पुलिस को शिकायत की है।

    धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

    धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव

    पीड़िता ने भोपाल पुलिस को शिकायत में बताया था कि आरोपी फैजल ने उसका अबॉर्शन भी कराया। यह बात उसने फैजल सैयद अब्बास के माता पिता और भाई को भी बताई थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह काफी सदमे में पहुंच गई थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। तब उसने निर्णय किया कि पूरी घटना की रिपोर्ट थाने में करेगी। आरोपी युवती से कहता था कि तुम दलित हो। तुम्हारी मेरे साथ नहीं चलेगी तो मैं धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा वे उसके लिए मुझ पर दबाव बना रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+