Bhopal News: BJP नेता ने नाबालिग बेटे से डलवाया वोट, Video Viral होते ही FIR दर्ज

Lok Sabha Election की हलचल के बीच राजधानी भोपाल में तीसरे चरण में मतदान संपन्न हुआ है, जहां मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्य के द्वारा नाबालिग बेटे से वोट डलवाने और फिर उसका वीडियो बनाकर शेयर करने का मामला सामने आया है।

वायरल वीडियो के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मामले पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीठासीन अधिकारी सहित पूरी पोलिंग पार्टी को सस्पेंड किया गया है।

Bhopal

जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने राजधानी भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के मतदान केंद्र क्रमांक 71 खितवास पर अपने बेटे से वोट डलवाया था। इस मामले में कलेक्टर भोपाल ने एसडीएम बैरसिया को जांच सौंपी थी। जांच के बाद जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पर बैरसिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी उनके सहायक सीआर बाथम, मनोज कुमार मौर्य और मदन गोपाल पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक संतोष को लाइन अटैच कर दिया गया है।

राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ था, जहां 7 अप्रैल को वोट डाले गए थे। वहीं अब 4 जून को मतगणना होगी। भोपाल कलेक्टर ऑफिस के सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई जानकारी के मुताबिक बैरसिया विधानसभा में लोक सभा निर्वाचन से सोशल मीडिया पर प्रचलित एक वीडियो सम्बंधित घटनाक्रम पर संज्ञान लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैरसिया म.के. क्र. 71 खितवास पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी भेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, और संबन्धित व्यक्ति विनय मेहर पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बहरहाल, अब देखना होगा की इस कार्रवाई का कितना असर आने वाले चरण के मतदान पर दिखाई देता है.

ये भी पढ़े- Indore News: ऑटो रिक्शा पर पोस्टर पॉलिटिक्स, NOTA के बाद अब राष्ट्रहित में मतदान की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+