कोविड में मां-बाप खो चुकी CBSE टॉपर को LIC ने थमाया नोटिस, मदद को आगे आए CM शिवराज

कोरोना की दूसरी लहर में मां-बाप खो चुकी CBSE टॉपर भोपाल की बेटी वनिशा को LIC ने नोटिस थमा दिया। वनिशा ने मामा मामी के साथ मदद के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने से मुलाकात की।

भोपाल,10 जून। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कोरोना की दूसरी लहर में मां-पिता को खो चुकी सीबीएसई 10वीं की दोपहर वनिशा पाठक और उसके भाई विवान से मुलाकात की। दरअसल वनीशा के पिता ने एलआईसी से होम लोन लिया था और कोरोना की दूसरी लहर में उनका निधन हो गया था। जिसकी वजह से परिवार लोन की किस्त भरने में असमर्थ है। किस्त जमा नहीं होने के कारण एलआईसी ने करीब 29 लाख रुपये की वसूली का नोटिस वनिशा के परिवार को दिया है। यह जानकारी जैसी सीएम शिवराज को लगी उन्होंने तत्काल वनिशा को मिलने के लिए निवास पर बुलाया और भरोसा दिलाते हुए वनिशा से कहा कि चिंता ना करो। मन लगाकर पढ़ाई करो और आप और आप जैसे सभी बच्चे अब मेरे बच्चे हैं।

भोपाल में छात्रा की मदद के लिए आगे आए सीएम शिवराज

बता दे मीडिया में खबर आने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस मामले में संज्ञान लिया। संबंधित अधिकारियों को मामले को देखने के लिए निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने निवास पर वनीशा के परिवार से मुलाकात की। सीएम ने वनिशा को आश्वासन दिया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

वनिशा ने परिवार के साथ की सीएम से मुलाकात

सीएम शिवराज ने ट्विटर पर लिखा कि COVID19 के कारण माता-पिता को खो चुकी,गत वर्ष CBSE की हाईस्कूल की टॉपर बेटी वनिशा पाठक ने छोटे भाई विवान के साथ निवास पर मामा-मामी के साथ भेंट की। बेटी वनिशा आप और आप जैसे सभी बेटे-बेटियां हमारे बच्चे हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरा आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।

बेटी वनिशा आप किसी बात की चिंता मत करो। मन लगाकर पढ़ाई करो। आप और आप जैसे सभी बच्चे अब मेरे बच्चे हैं। मेरे बच्चों, मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+