जमीन मालिक-बिल्डर ने डेवलपमेंट चार्ज वसूला, लेकिन सुविधा नहीं दी, कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Bhopal News: निशातपुरा इलाके में एक जमीन मालिक वह कॉलोनाइजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कॉलोनी में प्लॉट बेचते वक्त खरीदारों से कॉलोनी में पानी की सप्लाई, रोड नाली पार्क वा मंदिर समेत अन्य डेवलपमेंट कार्यों के नाम पर पैसा वसूल किया था। लेकिन पिछले 3 सालों में इनमें से कोई सुविधा नहीं दी गई।
इस कारण कॉलोनियों के निवासियों ने पुलिस में मामले की लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कॉलोनाइजर समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रहवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने 20 फीट डामर रोड, पार्क, मंदिर, नाली, पानी, बिजली, कवर्ड कैंपस का वादा किया था लेकिन 3 साल बाद भी यह वादा उसने अब तक पूरा नहीं किया हैं।

पुलिस के मुताबिक एकता साईं धाम कॉलोनी निवासी संजय कुमार चौहान प्राइवेट काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अगस्त 2020 में उनके अलावा करीब 95 लोगों ने एकता साईं धाम कॉलोनी में प्लॉट खरीदे थे। प्लॉट खरीदते वक्त जमीन मालिक अब्दुल रज्जाक, मुजफ्फर खान साजिद खान और पार्टनर बिल्डर सलमान खान, महेश पुष्पकर व प्रकाश अहिरवार ने उन्हें ब्रॉशर दिखाकर प्लॉट का सौदा किया था।
प्लॉट की रजिस्ट्री मुजफ्फर खान ने कराई थी प्लॉट का बेचते समय उन्हें ब्रोशर में 20 फीट रोड का डामरीकरण, पार्क, मंदिर, नाली पेयजल व्यवस्था, बिजली व कॉलोनी को कवर्ड कैंपस बनाने को कहा था। लेकिन कॉलोनी में प्लॉट काटने के 3 साल बाद जमीन मालिक वह बिल्डर ने अब तक कोई सुविधा नहीं दी है जबकि प्लॉटों की रजिस्ट्री के समय खरीददारों से 50 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से डेवलपमेंट चार्ज वसूल किया गया था जब रे वासियों ने जमीन मालिक व बिल्डर से संबंध में बात कर ब्रोसर में दिखाई गई सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे दी।












Click it and Unblock the Notifications