MP News: कुनो नेशनल पार्क से निकली मादा चीता, ट्रैकिंग टीम को डकैत समझ ग्रामीणों ने की फायरिंग

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क के बाड़े से बाहर निकली मादा चीता को तलाशने के लिए चीता ट्रैकिंग टीम भी निकली हुई थी। बूराखेड़ा गांव में टीम पर ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी और मारपीट भी की।

Kuno National Park

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकली मादा चीता को तलाश कर रही ट्रैकिंग टीम पर हमला होने का का मामला सामना आया है।

दरअसल, मादा चीता आशा बाड़े से बाहर निकलने पर गुरुवार की रात ट्रैकिंग टीम चीता का लोकेशन ट्रैक कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने डकैत समझकर उन पर फायरिंग करते हुए मारपीट कर दी। घटना में वन विभाग के 4 कर्मचारी घायल हो गए।

घटना गुरुवार की रात लगभग 12.30 बजे बूराखेड़ा गांव में हुई।ट्रैकिंग टीम के कर्मचारियों को गांव वालों ने एक साथ देखा तो उन्हें मवेशी चोर होने की शंका हुई। उन्हें डराने के लिए ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। ट्रैकिंग टीम के कर्मचारी इसके बाद भी नहीं भागे तो गांव वालों ने उन पर पथराव कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में कर्मचारियों के घायल होने के साथ-साथ वन विभाग का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

शिवपुरी के ग्राम बूराखेड़ा में डकैतों का मूवमेंट बना रहता है। ट्रैकिंग कर्मचारी मादा चीता के गले में लगे जीपीएस के सहारे उसे ट्रैक कर रही थी। गुरुवार रात को कर्मचारियों ने गांव के 3/4 चक्कर लगाए तो गांव वालों को उनके डकैत होने का शक हुआ। टीम के कर्मचारियों ने डांगरी भी पहना हुआ था। डाकू भी अक्सर डांगरी पहनते हैं। गांव वालों की गलतफहमी का एक वजह यह भी थी। घायल कर्मचारियों का पोहरी अस्पताल में इलाज करवाया गया।

कूनो नेशनल पार्क से चीतों के बाहर निकलने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा पिछले 2 महीने में 6 चीतों और शावकों की मौत की वजह से भी यह ट्रेंडिंग में रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+