Bhopal News: रिटायर्ड अफसर के बेटे ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर डॉक्टर से ठगे 40 लाख रुपए

राजधानी भोपाल की कोहेफिजा थाना इलाके में रिटायर्ड अफसर के बेटे द्वारा प्लाट बेचने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल के संचालक को 40 लाख रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस में इस मामले में आरोपी युवा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर अल्ताफ मसूद एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्हें हाउसिंग बोर्ड कोहेफिजा में अपना अस्पताल खोलने था। इस दौरान उनकी मुलाकात आशीष प्रकाश नायक से हुई थी। नायक ने उन्हें बताया था कि उनके पिता रिटायर्ड अफसर थे, इसलिए उन्हें 1983 में हाउसिंग बोर्ड से एक प्लॉट आवंटित हुआ था और वे उसे प्लॉट को भेजना चाहते हैं।

Kohefiza retired officers son duped the doctor of Rs 40 lakh on the pretext of selling the plot

बाद में दोनों के बीच करीब 1 करोड़ 40 लख रुपए में सौदा तय हो गया। एडवांस के तौर पर अनुबंध कर 50 लाख रुपए आरोपी को डॉक्टर ने भी दे दिए थे। बाद में डॉक्टर को पता चला कि आप युवक ने हाउसिंग बोर्ड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें प्लॉट बेचा है। इतना ही नहीं इससे पहले वह कई लोगों को प्लॉट बेच चुका है। मामले का खुलासा होने पर जब डॉक्टर ने अपनी रकम आरोपी से वापस मांगी तो उसने उन्हें ₹10 लाख दे दिए।

फिर रकम लूटने से कर दिया इनकार

कुछ समय बाद उसने रकम लूटने से इनकार कर दिया इस मामले को लेकर फरियादी डॉक्टर ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ के दर्ज कर लिया पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+