Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Datia News: दतिया में रसोई बनी मौत का मैदान! नए LPG सिलेंडर ने उड़ाई घर की छत, महिला गंभीर रूप से घायल

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बीकर गांव में शनिवार देर शाम एक मकान में LPG गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया।

धमाका इतना भीषण था कि घर की छत उड़ गई और रसोई पूरी तरह तबाह हो गई। इस हादसे में घर में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kitchen incident in Datia A new LPG cylinder blew off the roof of a house

दीपक जलाते समय हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान अनीता पत्नी सूरज पांचाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अनीता अपने घर में दीपक जला रही थीं। उसी दौरान रसोई में रखा LPG सिलेंडर, जिससे पहले से गैस का रिसाव हो रहा था, दीपक की लौ के संपर्क में आ गया। पल भर में तेज धमाका हुआ और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके से उड़ी छत, रसोई तबाह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत हवा में उड़ गई। किचन में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में दरारें आ गईं। मलबा गिरने से अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। धमाके की आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनी गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई।

आसपास के लोग भी हुए घायल

इस हादसे में पास से गुजर रहे कल्याण शर्मा, गौरव तिवारी, सौरभ तिवारी और पुनोदास को भी मामूली चोटें आई हैं। धमाके के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

उसी दिन हुआ था सिलेंडर का वितरण

हादसे की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस LPG सिलेंडर में धमाका हुआ, उसकी डिलीवरी उसी दिन घर में हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर या रेगुलेटर में तकनीकी खराबी के कारण गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं लग सकी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल अनीता को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुरसड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिलेंडर सप्लाई, रेगुलेटर और गैस कनेक्शन की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

सवालों के घेरे में गैस एजेंसी और सुरक्षा व्यवस्था

इस हादसे ने एक बार फिर LPG सिलेंडर की सुरक्षा और डिलीवरी के समय की जाने वाली जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सिलेंडर डिलीवरी के समय गैस एजेंसी द्वारा किसी भी तरह की सुरक्षा जांच या लीकेज टेस्ट नहीं किया गया।

फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा तकनीकी खामी, लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ। वहीं, गांव में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+