कश्मीरी पत्नी ने भोपाल पुलिस को बताई सच्चाई, दुबई जाने के डर से छोड़ा था पाकिस्तानी पति को
राजधानी भोपाल में कश्मीरी लड़की ने पुलिस को सुनाई अपनों से धोखे की दास्तां। लड़की के अपनों ने ही उसे धोखे में रखकर पाकिस्तानी लड़के से उसकी शादी करवा दी। जिसे कोर्ट ने ही खारिज कर दिया।
राजधानी भोपाल में एक कश्मीरी लड़की ने अपने साथ हुए अत्याचारों को गोविंदपुरा में बयां किया। दरअसल अब लड़की ने युवक और परिवार वालों के साथ रहने से मना कर दिया है यह दास्तां जम्मू कश्मीर की रहने वाली 23 साल की युक्ति की है जो 8 जनवरी 2023 से जम्मू कश्मीर के उधमपुर से भोपाल आकर अपने दोस्त के यहां रह रही है। उसका दोस्त भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहा है।

बता दे युवती ने रविवार को गोविंदपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उसकी बहन और जीजा सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ उसे वापस लेने भोपाल आए तो उसने जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। कश्मीरी लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वे उधमपुर के रैम्बल थाना क्षेत्र के सुनरी की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसकी चचेरी बहन और जीजा ने रोशन नाम के युवक से उसकी जबरन शादी करा दी थी। रोशन पाकिस्तानी हिंदू है, इस बारे में उसे पता नहीं था। शादी के शुरुआती 2 दिनों में उसने रोशन की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखी। इसमें उसके पाकिस्तानी मूल के होने का उसे पता चला।
लड़की ने बताया कि 6 दिसंबर को हम कोर्ट मैरिज करने पहुंचे जहां दस्तावेज देखने के बाद जज ने शादी कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि युवक पाकिस्तानी मूल का है ऐसे में यह शादी नहीं हो सकती राज खुला तो रोशन ने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह मुझसे मारपीट करने लगा। शादी के बाद से वह मुझ पर दुबई चलने का दबाव बनाने लगा। इससे मैं डर गई बाद में भोपाल आ गई।












Click it and Unblock the Notifications