kalapipal News: IPS अधिकारी के भाई व कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी चुनाव हारे, घनश्याम चंद्रवंशी की धमाकेदार जीत
kalapipal News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। जिसकी आज यानी 3 दिसंबर को मतगणना की जारी है। जिसमें सबसे पहले नतीजा कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। जहां पर कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी कुणाल चौधरी चुनाव हार गए हैं उन्हें भाजपा के घनश्याम चंद्रवंशी ने 11000 से ज्यादा वोटो से चुनाव हार दिया।
बता दे कुणाल चौधरी शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी थे। इसके अलावा उनके बड़े भाई मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारी है। कुणाल चौधरी युवा कांग्रेस में खासा लोकप्रिय माने जाते हैं।

कुणाल चौधरी 6 राउंड तक 152 वोटो से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद लगातार भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने लीड बना ली और आखिरी राउंड में उन्होंने कांग्रेस के कुणाल चौधरी को 11000 से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया।
बता दें कि सबसे पहले शुजालपुर सीट और आखिरी में शाजापुर सीट के परिणाम आएंगे। दो सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, कालापीपल विधानसभा में कांग्रेस के चर्तुभुज सिंह तोमर के बागी हो जाने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया था। यहीं वजह है कि कुणाल चौधरी चुनाव हार गए।
जानकारी अनुसार शाजापुर जिले में 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें शाजापुर विधानसभा में 9, शुजालुपर विधानसभा में 9 और कालापीपल विधानसभा मे 7 उम्मीदवार मैदान में है।












Click it and Unblock the Notifications