राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, अपना छोड़ नरेंद्र सिंह तोमर का कराया सम्मान
Bhopal Jyotiraditya Scindia News: भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग अंदाज दिखाई दिया। दरअसल राजा भोज एयरपोर्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थकों से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत कराया। जिसके बाद इस स्वागत के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
बता दे प्रदेश के 127 बीजेपी विधायकों और 28 सांसदों के साथ बीजेपी संगठन मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर उन्हें, उनके क्षेत्र को लेकर मिले फीडबैक से अवगत कराएंगे। इसी बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर साथ भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे थे।

स्वागत के समय सिंधिया का एक अलग अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर सबसे पहले अपने समर्थकों से नरेंद्र सिंह तोमर का सम्मान कराया। एयरपोर्ट पर स्वागत सम्मान करने के लिए मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाडगे व अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Recommended Video
दोनों केंद्रीय मंत्रियों का गढ़ माना जाता है ग्वालियर-चंबल
ऐसा पहली बार नहीं है, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरेंद्र सिंह तोमर का इस तरह से सम्मान कराया हो। इससे पहले भी वे कई बार तोमर को सम्मान के लिए आगे कर चुके। दोनों केंद्रीय मंत्रियों का ग्वालियर-चंबल गढ़ माना जाता है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले बार-बार दोनों का एक साथ भोपाल पहुंचना। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सिंधिया समर्थक सिंधिया को प्रदेश के मुखिया के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन भाजपा में सिंधिया को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते देखना इतना आसान नहीं है। इसके लिए उन्हें सभी का समर्थन हासिल करना होना।
पूरी तरह से भाजपा में ढल चुके हैं सिंधिया
बता दे जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे, तब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सिंधिया और तोमर एक दूसरे के धुर विरोधी बताए जाते थे। लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों के संबंधों में सुधार आया और दोनों बड़ी बैठकों में साथ-साथ नजर आने लगे। इसके अलावा धीरे-धीरे दोनों नेता अपने गढ़ में भी बड़े-बड़े कार्यक्रमों में साथ दिखाई देने लगे। बता दे तोमर अकेले नेता नहीं है, जिनका सिंधिया ने इस प्रकार से सम्मान कराया हो। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का भी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों से इस तरह सम्मान करा चुके। ऐसे में अब राजनीतिक विश्लेषकों की मानी जाए तो सिंधिया पूरी तरह से भाजपा में ढल चुके हैं और सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी जता सकते।
पीएम मोदी सिंधिया को भोपाल से ले गए थे साथ
दरअसल कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हुए थे। जहां प्रोग्राम खत्म होने के बाद वे सिंधिया को अचानक अपने साथ फ्लाइट से दिल्ली ले गए थे। इस तरह पीएम का सिंधिया को साथ ले जाना भी चर्चा का विषय बन गया था। आज फिर सिंधिया का तोमर के साथ इस तरह राजा भोज एयरपोर्ट पर एक साथ पहुंचना और सिंधिया द्वारा अपने समर्थकों से तोमर के स्वागत के लिए आग्रह करना, यह बताता है कि प्रदेश में कभी भी सियासत में परिवर्तन हो सकता है!












Click it and Unblock the Notifications