केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लिए भोपाल में 'महलनुमा' सरकारी बंगला !

भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले को शाही लुक देने के कारण ये बंगला इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है। बंगले के अंदर मौजूद हैं शाही दरवाजा।

भोपाल, 8 मई। राजधानी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बंगला इस समय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री को मिले बंगले में "महलनुमा दरवाजा" आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल इस सरकारी बंगले को शाही लुक देने की कोशिश की गई है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को सरकारी बंगले B5 में शिफ्ट हो गए। सिंधिया को 2021 जनवरी में ये बंगला आवंटित किया गया था। लेकिन रिनोवेशन कार्य के चलते सिंधिया लगभग 16 महीने बाद सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए। उनके साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, बेटे महाआर्यन और उनके समर्थक व बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बगल में है सिंधिया का बंगला

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बगल में है सिंधिया का बंगला

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बंगले के बगल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमा भारती के भी बंगले हैं। लेकिन यह बंगला इन दोनों बंगलों से कहीं ज्यादा बढ़ा है ये बंगला लगभग 2 एकड़ में फैला हुआ है। सिंधिया करीब 3 साल से भोपाल में बंगला तलाश रहे थे वे विधानसभा चुनाव के लिए जब कांग्रेस के लिए चुनाव अभियान समिति में थे तो वे भोपाल में ही रहने के लिए बंगला तलाश रहे थे।

बंगला मिलने की कहानी

बंगला मिलने की कहानी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में रहते हुए शिवराज सरकार से भोपाल में बंगले की मांग की थी, लेकिन उन्हें मिला नहीं था। 2019 में लोकसभा चुनाव हार जाने के कारण उन्हें आवास नहीं मिल पाया था। इसके बाद सिंधिया 2020 में भाजपा में आ गए और उसके कारण यहां कमलनाथ की कांग्रेस सरकार गिर गई। सिंधिया ने राज्यसभा सांसद के रूप में सफर शुरू किया। और उन्हें पीएम मोदी के कैबिनेट में जगह मिल गई।

बंगले की खास बात

बंगले की खास बात

बगले का जो मुख्य द्वार है उसे महलनुमा लुक दिया गया है मध्यप्रदेश में ये पहला ऐसा सरकारी बंगला है। जिसमें ऐसा दरवाजा लगाया गया है। सरकारी बंगले को शाही लुक देने की कोशिश की गई है। दरवाजे के दोनों तरफ दीवार में राजघराने के ध्वज वाले सर्प निशान की आकृति बनाई गई है। बंगले का मुख्य द्वार देखकर आपकी नजरें हटेगी नहीं।

सिंधिया ने इशारों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पर साधा निशाना

सिंधिया ने इशारों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पर साधा निशाना

एक तरफ जहां कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर लगातार हमले कर रही है। तो वहीं इस बार सिंधिया कांग्रेस पर हमलावर दिखाई दिए। एक दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सरकारी बंदे में गृह प्रवेश के बाद कांग्रेस पर तंज कसा। सिंधिया ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ना जाने क्यों, जब मैं कांग्रेस में था तब भी कुछ लोगों को खुजली आती थी।आज मैं बीजेपी में हूं तब भी उन्हीं लोगों को खुजली आती है। यह बात सिंधिया ने किसके लिए कही है यह तो नहीं पता लेकिन उन्होंने बड़े नपे-तुले अंदाज में अपनी बात विरोधियों तक जरुर पहुंचा दी।

यह भी पढ़ें- एमपी के मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों का दबदबा होगा कम, इन नए चेहरों को मिलेगा मौका !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+