Jyotiraditya Scindia : कमलनाथ के बयान पर सिंधिया ने किया पलटवार, कहा- अच्छा है आपकी तोप में फिट नहीं हुआ

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस की 15 महीनों की कमलनाथ सरकार पर तंज करते हुए कहा कि कमलनाथ जी, अच्छा है आपकी इस "तोप" की परिभाषा में फिट नहीं हुआ।

 सिंधिया ने कमलनाथ के बयान पर किया पलटवार

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दरअसल कल टीकमगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा था कि होने किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है, वह कोई तुक नहीं है अगर वह इतने बड़े तो होते तो ग्वालियर मुरैना में महापौर का चुनाव नहीं हारते। उनके इस बयान को लेकर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया। सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के 15 महीनों की तोप सरकार का रिकार्ड इस प्रकार है, पहला तबादला उद्योग, दूसरा वादाखिलाफ़ी तीसरा भ्रष्टाचार व चौथा माफिया-राज। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, अच्छा है आपकी इस "तोप" की परिभाषा में फिट नहीं हुआ।

सिंधिया के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय

वह इस मामले को लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ तो होंगे तभी तो कांग्रेस और कमलनाथ सड़क पर आ गए हैं। बता दो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते शुक्रवार पत्रकारों द्वारा सिंधिया पर सवाल पूछने पर जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्टी सहयोगी और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने ग्वालियर क्षेत्र में भी राजनीतिक तौर पर बेमानी की हैं। कमलनाथ में विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी सरकार बना लेगी।

गौरतलब है कि 2 साल पहले अपने समर्थक विधायकों के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इसी बात को लेकर कमलनाथ ने सवाल किया कि जब सिंधिया भाजपा में है तो पिछले साल ग्वालियर और उससे सटे शहर मुरैना में महापौर का चुनाव बीजेपी क्यों हार गई? बता दे पीसीसी चीफ शुक्रवार को छतरपुर जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा सीट में रोड शो के लिए गए हुए थे।

Recommended Video

    कमलनाथ की ललकार, हमें किसी सिंधिया की जरुरत नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+