जुड़मनिया के ग्रामीण रोड के अभाव में नहीं डालेंगे वोट
सतना,5 जून: 8 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जैसे ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की तिथि घोषित हुई है। उसके बाद फिर एक बार मतदान बहिष्कार की खबरें आना शुरू हो गई है। अमरपाटन जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत जुड़मनिया में रोड के अभाव में वोट ना देने का यहां के ग्रामीणों ने ऐलान किया है।
खबर है कि सतना जिले के अमरपाटन जनपद अंतर्गत ग्राम जुड़मनिया कि यहां के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए हैं। यह पूरा मामला अमरपाटन जनपद पंचायत ने पहली बार चुनाव में शामिल ग्राम पंचायत किराहाई अंतर्गत ग्राम जुड़मनिया का है। जहां ना तो सड़क है और ना ही पानी की व्यवस्था। विकास के नाम पर मानव गांव वालों के साथ छल किया गया हो। कच्चे मकानों पर रहने वाले गरीब मजदूर लोग पिछले 10 वर्षों से बरसात के समय में कीचड़ जैसी सड़कों से निकलने पर मजबूर हैं। तो वही तालाब के नाम पर एक खाई जैसा बना दिया गया है। यहां की आंगनवाड़ी की चीखती टूटती हुई दीवारें साफ बयां करती है कि इस गांव के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।

पानी के लिए घंटों करना पड़ता है इंतजार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन है लेकिन पानी के लिए घंटों इंतजार करने के बाद एक बाल्टी पानी निकलता है। कभी इटमा कोठार पंचायत में शामिल इस गांव के आमजन के साथ जेल में बंद कैदियों की तरह शुरू किया जा रहा है। बरसात के समय में बहने वाले पानी के लिए ग्रामीण नाली को तरस रहे हैं शिक्षा व्यवस्था ऐसी मानो बद से बदतर है।
गांव में 800 वोटर
बताया गया कि इस गांव में तकरीबन 800 के करीब वोटर हैं। हालांकि अभी मतदान की तिथि काफी दूर है लेकिन मतदान बहिष्कार के स्वर ग्रामीणों के बीच मुखर होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications