MP News: कांग्रेस को मजबूत करने का काम शुरू, भोपाल संभाग के 5 जिलों से आए पदाधिकारी से मिले जीतू पटवारी

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस में बैठकों को दौर लगातार जारी है। अब तक पार्टी ब्लॉक और उप ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी बैठकों से दूर रखती थी, लेकिन अब पार्टी की इन दो चुनावों में हुई बदहाल स्थिति के बाद अब इनसे भी संगठन को मजबूत करने के सुझाव लिए जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज भोपाल संभाग के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों-सहप्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं उपब्लाक अध्यक्षों के साथ जिलेवार संगठनात्मक बैठकें ली। भोपाल संभाग के भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा और रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी-सह प्रभारी, ब्लाक अध्यक्ष, उपब्लाक अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए।

Jitu Patwari met officials from 5 districts of Bhopal division to strengthen Congress

पटवारी ने सभी उपस्थिति प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उनसे पूछा कि संगठनात्मक स्तर पर पार्टी में और अधिक मजबूती लाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमें जीत नहीं मिली इससे हम सभी को हताश हैं, लेकिन फिर भी हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और प्रभावी तरीके से निभाएंगे।

Jitu Patwari met officials from 5 districts of Bhopal division to strengthen Congress

प्रदेश में जिस तरह भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया सामने आ रहा है, उससे प्रदेश का हर वर्ग निराश है। युवाओं, महिला, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बेलगाम हो रहे हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार अंग्रेजों जैसा व्यवहार इस प्रदेश की जनता के साथ कर रही है। क्योंकि 20 साल से सत्ता में होने के कारण भाजपाईयों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं, जिससे आपराधिक गतिविधियां दिनों दिन बढ़ रही है। प्रदेश में बढ़ते अत्याचार, दुराचार, बदतर हालातों को दृष्टिगत रख कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और उनके हकों की लड़ाई लड़ने प्रदेश सरकार के इस तरह के रवैये का जिला, ब्लाक स्तर पर सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करें।

भोपाल संभाग के अंतर्गत भोपाल के जिला प्रभारी मनोज कपूर ने भी जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष-उपब्लाक अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा की। इसी तरह, विदिशा, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ के जिला प्रभारियों ने भी जिलों के अध्यक्षांें, ब्लाक, उपब्लाक अध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा की। पटवारी ने जिला अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों से संगठनात्मक परिवेश को समझा और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+