BJP की कोर ग्रुप की बैठक में भोपाल आए भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने उठाई मदरसों में सर्वे की मांग
भाजपा के महाराष्ट्र में सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि जब स्कूलों का सर्वे हो सकता है तो फिर मदरसों का क्यों नहीं। इसमें कोई समस्या नहीं होना चाहिए वैसे भी यह राज्य सरकार का अधिकार है।
भोपाल, 4 सितंबर। उत्तर प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में भी भाजपा नेताओं ने मांग शुरू कर दी है। प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर पहले ही इसके लिए मांग कर चुकी हैं। लेकिन अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जय भान सिंह पवैया ने कहा है कि जब स्कूलों का सर्वे हो सकता है तो फिर मदरसों का क्यों नहीं। इसमें कोई समस्या नहीं होना चाहिए वैसे भी यह राज्य सरकार का अधिकार है। बता दे पवैया प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल आए थे।

मीडिया से चर्चा के दौरान पवैया ने कहा की मदरसे से लंबे समय से संडे की दृष्टि से देखे जा रहे हैं ऐसे इनपुट आते रहे हैं। मैं नहीं मानता कि सारे मदरसे संदिग्ध है लेकिन यह सरकार का अधिकार है कि वह सर्वे कराए जब स्कूलों का सर्वे हो सकता है तो फिर मदरसों का क्यों नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि समय मध्यप्रदेश में कुछ ऐसे एनजीओ काम करें जिनका पूरा रैकेट है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है कुछ अपराधी,जिनकी हम कल्पना नहीं कर सकते है। यहां तक मदरसों की बात है तो सारे मदरसे से संदिग्ध नहीं हो सकते है, लेकिन जो भी होते हैं उनका सर्वे होना चाहिए यदि आवश्यकता है तो निगरानी होना चाहिए। ये देश के हित में है और सरकार का अधिकार भी है।
मदरसों के सर्वे के विरोध में उतरे महमूद मदनी
बता दे उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे के विरोध में महमूद मदनी ने मंगलवार 6 सितंबर को बैठक बुलाई है। उसमें उत्तर प्रदेश के बड़े मदरसों से जुड़े लोग शामिल होंगे। यह सभी लोग गैर सरकारी मदद से चलाने वाले मदरसों से हैं। सरकारी ऐलान के बाद महमूद मदनी के साथ बैठक करने के बाद आगे की रणनीति तैयार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications