Bhopal: आर्थिक तंगी ने युवक को बना दिया लुटेरा, गाड़ी की किस्त भरने के लिए की वारदात, 2 लाख की लूट का खुलासा
Bhopal News: एक तरफ देश में तरक्की के नए-नए दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग बेरोजगारी और भुखमरी से परेशान दिखाई दे रहे है। समस्या इतनी ज्यादा है कि लोग अब अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए चोरी-डकैती तक का सहारा ले रहे हैं। ऐसा एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां युवक ने किस्त भरने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया।
हालांकि भोपाल पुलिस ने कुछ ही घंटे में लूट का खुलासा कर दिया और आरोपियों को जेल पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के 1 लाख 30,000 रुपए भी जब्त कर लिए हैं।

जानिए पूरी घटना विस्तार से
2 मई को भोपाल के जेल तिराहे के पास हुई 2 लाख रुपए की लूट की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टूव्हीलर के लोन की किश्त भरने, रुपयों की तंगी दूर करने, और अपने शौक पूरे करने के लिए यह अपराध किया था। पुलिस ने इस मामले में 1 लाख 30 हजार रुपए जब्त किए हैं।
सूचना के अनुसार, 2 मई को पुरानी जेल तिराहे के पास निलोफर, पति सरवर अली भोईपुरा तलैया, जिला कोर्ट भोपाल की तरफ से 2 लाख रुपए एक लेडिस पर्स में रखकर बेटे के साथ घर जा रही थीं। जैसे ही वे पुरानी जेल तिराहे से थोड़ा आगे पहुंची, तभी पीछे से एक स्कूटी सवार आया और पर्स छिनकर भाग निकले। दोनों आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था।
200 CCTV कैमरों की वीडियो फुटेज
लूट के मामले में बनाई गई स्पेशल टीम ने कोर्ट चौराहा, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, जिंसी, पुल बोगदा, रोशनपुरा, जेल रोड व कोर्ट परिसर के करीब 200 CCTV कैमरों की वीडियो फुटेज को बारीकीं से देखा। इनमें दोनों बदमाश वारदात के बाद स्कूटी से भागते हुए दिखाई दिए। इनकी पहचान आरोपी फिरोज और उसके साथी के रूप में की गई। आरोपी फिरोज को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।
इस मामले में आरोपी फिरोज के कब्जे से लूटे गए 2 लाख में से 1.30 लाख बरामद भी कर लिए गए हैं। एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामले का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications