जागृत हिंदू मंच ने जलाया पाकिस्तान का पुतला, केसवनी बोले- PM मोदी के कारण बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित
Bhopal News: 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन और उस त्रासदी में मारे गए लाखों पीड़ित लोगों को याद कर आज राजधानी भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं जागृत हिंदू मंच ने साझा मंच पर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जागृत हिंदू मंच ने भारत के पुनः अखंड होने और भारत के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बने इसकी कामना की। वहीं पाकिस्तान द्वारा लगातार की जाने वाली आतंकवादी घटनाओं और पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर किए जाने वाले अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और पुराने शहर के डीआईजी बंगला चौराहे पर मंच द्वारा पाकिस्तान का पुतला दहन भी किया गया।

मजहब के नाम पर सिर्फ भारत का ही विभाजन हुआ
Recommended Video
इस दौरान जाग्रत हिंदू मंच के संरक्षण और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि पूरी दुनिया में मजहब के आधार पर एकमात्र भारत का ही विभाजन हुआ था, जिसके प्रमुख रूप से जिम्मेदार तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना की सत्ता पाने की लोलुपता रही। उन्होंने कहा, मुस्लिम लीग की महत्वाकांक्षा ने भी भारत के दो टुकड़े कर दिए।

भारत में अल्पसंख्यक फल-फूल रहा
विभाजन के समय यह तय हुआ था की जो अल्पसंख्यक पाकिस्तान में रहेंगे उनके हितों की रक्षा होगी और यही संकल्प भारत में भी लिया गया था, लेकिन पाकिस्तान में जो अल्पसंख्यक उसे समय 31% थे उन्हें मारपीट कर प्रताड़ित कर बलपूर्वक धर्मांतरित कर दिया गया या मार दिया गया और जो अल्पसंख्यक भारत में 8% थे वह फल फूल कर 18% हो गए। इस तरह पाकिस्तान में जो अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जा रहे हैं और अभी वर्तमान में बांग्लादेश में जो अत्याचार हिंदुओं पर किए गए हैं इसका विरोध जागृत हिंदू मंच द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार की दृढ़ शक्ति के कारण ही आज बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित बच पाया है।
कार्यक्रम के संयोजक राजा भैया सेन की प्रशंसा करते हुए डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि इसी प्रकार से सक्रिय हिंदुओं की पूरे देश में आवश्यकता है जो अपने मार्गदर्शन में युवाओं को सनातन धर्म की रक्षा करने हेतु प्रेरित करते रहे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अतुल काका एवं एडवोकेट सुनील जैन के द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया, राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर संयोजक राजा भैया, राष्ट्रीय बजरंग दल के श्री जितेंद्र शिवहरे, श्री कैलाश गौर, विवेक पांडे, प्रेम लोवशी, सूरज यादव, दीपक शर्मा नारायण सिंह, मनोज अहिरवार गोलू गोस्वामी, हर्ष सहित तथा भारी संख्या में जनता उपस्थित रही।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications