जयश्री गायत्री मिल्क के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों की नकदी मिली !
सीहोर की गायत्री फूड फैक्टरी पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। जयश्री गायत्री मिल्क के 7 शहरों के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग ने यह छापेमारी कार्रवाई की है। करोड़ों की नगदी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
भोपाल, 2 जून। सीहोर स्थित गायत्री फूड फैक्टरी पर आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। भोपाल की इंस्टिगेशन विंग ने राजधानी में दूध आधारित उत्पाद बनाने वाले समूह जयश्री गायत्री मिल्क मैजिक ग्रुप के 3 राज्यों के 7 शहरों में फैले 20 ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की बेहिसाब नगदी मिलने की खबरें हैं। हालांकि अभी आयकर विभाग कंपनी की बुक से इसका मिलान कर रहा है।

विभाग मानकर चल रहा है कि यह नकदी 2 से 5 करोड रुपए की हो सकती है। इससे पहले इंदौर भोपाल, जबलपुर और रायपुर से आई आयकर विभाग के अधिकारियों की 150 सदस्य टीम ने दर्जनों वाहनों के साथ छापेमारी की है।
वाहनों के लंबे बेड़े को लोगों की नजरों से बचाने के लिए एंगेजमेंट के स्टीकर लगाए गए थे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी शादी का सीजन है इसलिए विभाग की टीम एंगेजमेंट पार्टी बनकर गई। अधिकारियों का मानना है कि दूध के कारोबार में बड़े पैमाने पर नगद में लेनदेन होता है इसलिए टैक्स चोरी की संभावना भी ज्यादा है।

किसान से डायरेक्ट दूध खरीद कर छूटे रिटेल काउंटर को बेचने का हिसाब नहीं
आयकर विभाग ने संभावना जताई है कि किसान से नगद में दूध खरीद कर उसे छोटे रिटेल काउंटर के जरिए ही नगद में बेच दिया जाता है। इसका कहीं हिसाब नहीं रखा जाता। प्रारंभिक तौर पर ये माना जा रहा है कि ग्रुप में पिछले 8 से 9 सालों में भारी टैक्स चोरी की है।
मुरैना के रहने वाले इस कारोबारी ने कैसे फैलाया देश भर में अपना कारोबार
जयश्री गायत्री ग्रुप उस समय चर्चा में आया था। जब उसने मशहूर फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। बता दे मोदी परिवार मूलत: मुरैना के डेरी कारोबार में था। 2013 में उसने भोपाल में अपना कारोबार फैलाया। भोपाल में सीहोर के पास कंपनी की विशाल यूनिट है। यहां से पूरे देश में दूध उत्पाद भेजे जाते हैं। समूह ने कारोबार को बढ़ाने के लिए हाजीपुर बिहार में 2016 में मिल्क प्रोडक्ट कारोबारी चंद्र प्रकाश पांडे से भी हाथ मिलाया। जानकारी के अनुसार ग्रुप का टर्नओवर 500 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।
भोपाल में पीपुल्स ग्रुप पर ED का छापा, 50 गाड़ियों के साथ पहुंची ईडी की टीम












Click it and Unblock the Notifications