Bhopal news: राजगढ़ में दलित युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट, दबंगों ने मां-बाप और भाई को पीटकर किया बेहोश
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में दलित युवती के साथ बेरहमी से मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भीम आर्मी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Rajgarh Crime News: मध्यप्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर लगातार क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कल मुरैना में जमीनी विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या हो गई थी। वही आज राजगढ़ में दलित परिवार के साथ मारपीट और युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां राजगढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
राजगढ़ में जमीनी विवाद के चलते 8 दबंगों ने घर में घुसकर पहले दलित परिवार के लोगों को क्रेशर मशीन के बेल्ट से जमकर पीटा। इसके बाद परिवार की युवती के साथ 5 दरिंदों ने बारी-बारी से छेड़छाड़ की। यह सनसनीखेज मामला राजगढ़ के करनवास थाना क्षेत्र से सामने आया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार और युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
पट्टे की जमीन को लेकर विवाद
पीड़ित दलित परिवार को कुछ साल पहले पट्टे की जमीन मिली थी। इस जमीन के पास दबंगों की जमीन है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच में कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में पहुंच गया। लेकिन आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार के कोर्ट जाने से गुस्से में था। गुरुवार की रात 10 बजे करीब 8 लोगों ने दलित परिवार के घर को घेर लिया और परिवार के सदस्यों को जमकर पीटा। जब परिवार के अन्य सदस्य बेहोश हो गए तब युवती के साथ आरोपियों ने बारी-बारी से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा युवती के भाई को बेरहमी से पीटा गया है, उसके शरीर पर गहरे घाव के जख्म में हैं।
आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार की
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने परिजनों को पीटने के बाद युवती को देखा उसे बेल्ट से पीटा। इसके आरोपी अरविंद दीपक, नागेंद्र, मेहरबान और बनवारी नाम के आरोपी ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी रमेश और राकेश सहित एक अन्य ने दरवाजे पर खड़े होकर नजर रखी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वो थाने पहुंचे तो पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
पीड़िता ने रोकर सुनाई दास्तां
गैंगरेप की पीड़ित युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि 5 लोगों ने पहले उसे बेल्ट से पीटा, फिर बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
करनवास थाना प्रभारी अजीत सिंह यादव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गुरुवार रात को एक युवती के घर में कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट और युवती के कपड़े फाड़ दिए हैं। घटना के बाद मैं खुद मौके पर पहुंचा और हमने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर बयान लेकर 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 456, 354, 294, 323, 506, 427 के तहत मामला दर्ज किया है।
भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
भीम आर्मी संगठन में भोपाल संभाग के अध्यक्ष शिव नारायण जांगड़े ने पीड़ित परिवार को लेकर न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि दलित परिवार से मारपीट और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करें। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications