Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: महिला मैनेजर की संदिग्ध मौत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय की भतीजी है युवती

Bhopal News: भोपाल के अवधपुरी इलाके में जनरल इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला का अर्ध नग्न शव उसके किराए के कमरे में मिला, जहां वह पिछले सात महीनों से रह रही थी।

महिला मैनेजर ने 22 अक्टूबर की रात अपने कमरे में प्रवेश किया और 23 अक्टूबर तक बाहर नहीं निकली। जब उसकी बेटी नेहा ने बार-बार कॉल करने पर जवाब नहीं दिया, तो मां संध्या विजयवर्गीय ने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक जब कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद पाया।

Incident of female manager Neha in Avadhpuri niece of former municipal president Sunil Vijayvargiya

पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला का शव बरामद किया। हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

महिला राजगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय की भतीजी बताई जा रही है। उनकी चाची भी कांग्रेस नेता हैं, जिससे परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। शव के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम राजगढ़ में किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

नेहा की आखिरी बार मंगलवार रात को अपने घर से बात हुई थी, जब उसने अपनी मां को घर लौटने की जानकारी दी। बुधवार को दिनभर उसकी मां संध्या विजयवर्गीय ने उसे कॉल किया, लेकिन नेहा ने कॉल का जवाब नहीं दिया। नेहा के पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका है, और उसकी मां ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दी।

जब मकान मालिक कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई प्रयासों के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, जिससे उन्हें पुलिस को सूचना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस टीम ने दरवाजे की कुंडी खोली, तो अंदर बेड के पास नेहा का शव फर्श पर पड़ा मिला।\

राजनीतिक परिवार से ताल्लुक

नेहा एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसकी चाची नम्रता विजयवर्गीय कांग्रेस की नेता हैं, और उसके चाचा सुनील विजयवर्गीय राजगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे हैं। उसकी मां संध्या भी कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुकी हैं और वर्तमान में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

नेहा विवाहित थी, लेकिन पिछले 11 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों का तलाक हो चुका था, और उसकी शादी उज्जैन में हुई थी। नेहा आत्मनिर्भर महिला थीं, जो राजनीति से अलग अपनी पहचान बनाना चाहती थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+