Rewa: प्रेमी के बाद अब प्रेमिका की पिटाई, बीच बाजार चाचा ने भतीजी के बाल पकड़कर मारे चांटे, किया जलील
रीवा, 10 सितंबर। जिला मुख्यालय के बीच बाजार में एक युवती के साथ सरेआम बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती को कोई और नहीं पीट रहा, बल्कि उसके चाचा ही मारपीट कर रहे है। चर्चा है कि चाचा ने अपनी भतीजी को किसी युवक के साथ देख लिया था। ऐसे में मौके पर ही चाचा ने मारना शुरू कर दीया। प्यार करने की सजा का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल कैमरे पर कैद कर लिया। इसके बाद उक्त मारपीट का वीडियो शनिवार की दोपहर वायरल हो रहा है।

प्रेमी के बीते दिनों बैरल वीडियो में चार आरोपी गिरफ्तार
बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रेमी को परिजनों के द्वारा निर्वस्त्र करके पिटाई की जा रही है उस मामले में पुलिस के जानकारी मुताबिक 4 दिन पहले प्रेमी अमन गुप्ता पुत्र लालजी गुप्ता उम्र 20 साल निवासी रघुनाथगंज थाना लौर को निर्वस्त्र कर बर्बरता पूर्ण मारपीट की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया है। इस मामले में 1 आरोपी अभी फरार था। लेकिन पांचवें दिन युवती की भी पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।
चाचा ने प्रेम संबंध की जानकारी की वजह से की मारपीट
पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने जानकारी दी कि प्रारंभिक पूछताछ में जो बात निकल के सामने आई है। उससे यह साफ हुआ है कि चाचा को युवती के बारे में कुछ जानकारियां मिली थी। इसके बाद गुस्से में आकर चाचा ने अपने भतीजी के साथ बाजार मारपीट की थी। दोनों ही घटनाक्रम को लेकर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications