मध्यप्रदेश में बुजुर्ग अब हवाई जहाज से भी तीर्थ दर्शन योजना का लेंगे लाभ, CM शिवराज ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हवाई जहाज से भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ देने के लिए कार्य-योजना का तैयार करें। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में महत्वपूर्ण विभिन्न स्थलों को जोड़ा जाए।

भोपाल 27 अगस्त। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में बैठक के दौरान अधिकारियों से कई योजनाओं को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि वैदिक जीवन पद्धति पर शोध को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की राय लेकर रूप-रेखा तैयार की जाए। धर्मशालाओं का रखरखाव और उपयोग बेहतर हो। इनको सूचीबद्ध कर लिया जाए। शासन संधारित मंदिरों का भी रखरखाव बेहतर हो।

In Madhya Pradesh, now elderly people will take advantage of the pilgrimage scheme by airplane, CM Shivraj gave instructions

सीएम शिवराज ने मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ रिलीजन ट्रस्ट एंड एंडोर्समेंट (Department of Religious trusts & Endowments) MP की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में कार्य-योजना बना कर कार्यक्रम निर्धारित कर लिया जाएं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ मिले। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हवाई जहाज से भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना का लाभ देने के लिए कार्य-योजना का तैयार करें। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में महत्वपूर्ण विभिन्न स्थलों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाशिवरात्रि मेले प्रासंगिक और संस्कार का केन्द्र बनें। ओंकारेश्वर और महाकाल मंदिर परियोजना विश्व स्तरीय रूप में विकसित हो।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंदिर हमारे संस्कार के केन्द्र बनें। मंदिरों को उद्देश्यपूर्ण धार्मिक कार्यों से जोड़ा जाए। पुजारियों को प्रशिक्षण दिया जाये। वे पूजा के साथ मानव सेवा का कोई एक कार्य हाथ में लें। ओरछा एवं नलखेड़ा में तीर्थयात्री सेवा सदन का निर्माण कराया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शासन संधारित मंदिरों के जीर्णोद्धार के कार्य गुणवत्तापूर्ण हों। धार्मिक मेलों की रूपरेखा बनाई जाए। समाज को प्रेरणा और दिशा देने के लिये कार्यक्रम किए जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+