चोरी हुआ ट्रैक्टर मिलने की खुशी में किसान ने पुलिस वालों को दिया 35 हजार रुपए का इनाम

राजधानी में लोग क्राइम ब्रांच पुलिस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं दरअसल रायसेन निवासी एक शख्स का ट्रैक्टर 2 साल पहले कोई चोरी करके ले गया था।

भोपाल,6 अगस्त। अक्सर खबरें सामने आती है कि पुलिस वाले आम लोगों की सुनते नहीं और चोरी जैसी घटनाओं पर तो पुलिस बिल्कुल ध्यान नहीं देती, लेकिन राजधानी में इसके उलट एक मामला सामने आया है जहां एक आम आदमी ने पुलिस के कामों से खुश होकर उनको इनाम दिया है। दरअसल सीहोर के रहने वाले रायसेन के अब्दुल्लागंज में ट्रैक्टर चोरी चोरी हो गया था। जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर मिलने की आशा ही छोड़ दी थी लेकिन क्राइम ब्रांच पुलिस ने चोरों के गिरोह को पकड़कर किसान का ट्रैक्टर उसे लौटा दिया। इसी खुशी में किसान झूम उठा और पुलिस वालों को दे दिया 35 हजार रुपये का इनाम।

किसान ने पुलिस की जमकर तारीफ

किसान ने पुलिस की जमकर तारीफ

रायसेन के किसान का ट्रैक्टर 2 साल पहले कोई चोरी करके ले गया था जिसे 2 साल बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने चोर के साथ बरामद किया। जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक ने खुश होकर क्राइम ब्रांच को ₹35 हजार की राशि इनाम के तौर पर दी है। वहीं जिसका ट्रैक्टर चोरी हुआ था वे भी क्राइम ब्रांच की तारीफ करते हुए नजर आया। उसने कहा कि मैंने अपने मन से ये राशि क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मियों को दी है, जिन्होंने मेरे चोरी हो गए ट्रैक्टर को लौटा दिया। मैं तो आशा तक छोड़ चुका था कि मुझे मेरा ट्रैक्टर मिलेगा। क्राइम ब्रांच ने जो काम किया है वह काबिले तारीफ है।

आखिरकार कैसे मिला चोरी हुआ ट्रैक्टर

आखिरकार कैसे मिला चोरी हुआ ट्रैक्टर

बता दे कि कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को ट्रैक्टर ट्राली के साथ गिरफ्तार किया था उसने पूछा तो उसने बताया कि वह उसी का है परंतु उसको ट्रैक किया गया इस नंबर के अनुसार तरीका पाया गया उसके बाद उससे और भी पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने गोविंदपुरा क्षेत्र में एक युवक को दारू पिलाकर चोरी करके ले गया था उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जिसका ट्रैक्टर था उसे लौटाया लाभार्थी सीहोर जिले का रहने वाला है और उसने ₹35 हजार का चेक भोपाल पुलिस मुख्यालय के नाम पर बना कर दिया है और जो भी पुलिसकर्मी इस कार्य में शामिल थे उन्हें इनाम देने की बात कही है।

एडिशनल सीपी ने भी की इनाम देने की घोषणा

एडिशनल सीपी ने भी की इनाम देने की घोषणा

एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने कहा कि हम भी अपनी ओर से जो अधिकारीक इनाम होता है, वे क्राइम ब्रांच की टीम को देंगे। वहीं ये पूरा वाकया सामने आने के बाद लोग क्राइम ब्रांच की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी जानकारी

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने दी जानकारी

क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रायसेन के अब्दुल्लागंज में किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया था जिसकी उसने थाने में शिकायत की थी। हमारी क्राइम ब्रांच की टीम लगातार चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने बुधवार को चोरी करने वाले बड़े गिरोह को पकड़ा था। जहां चोरी हुई सामान की बरामदगी में इस किसान का ट्रैक्टर ट्रॉली भी मिला। इसके बाद किसान को इन्फॉर्म किया गया कि उनका चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली मिल गया है। इसके बाद किसान आया और वे ट्रैक्टर ट्रॉली देख कर बहुत खुश हुआ। इसी दौरान उन्होंने इनाम की घोषणा की।

ये भी पढ़ें : भोपाल में नकली किन्नर को असली किन्नर ने सिखाया सबक, विग लगाकर और चूड़ियां पहन कर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+