भोपाल में नकली किन्नर को असली किन्नर ने सिखाया सबक, विग लगाकर और चूड़ियां पहन कर मांग रहा था 500 रुपये
भोपल में असली किन्नर ने नकली किन्नर की पकड़कर जमकर धुलाई कर दी। दरअसल नकली किन्नर भोपाल में सिर पर विग और हाथों में चूड़ियां पहन कर इलाके के व्यापारियों से 500-500 रुपये की वसूली कर रहा था।
भोपाल,5 अगस्त। राजधानी के प्लेटिनम प्लाजा के पास असली किन्नर और नकली किन्नर में जमकर विवाद हो गया। इतना ही नहीं असली किन्नर ने नकली किन्नर की पकड़कर जमकर धुलाई कर दी। दरअसल नकली किन्नर भोपाल में सिर पर विग और हाथों में चूड़ियां पहन कर इलाके के व्यापारियों से 500-500 रुपये की वसूली कर रहा था। जैसी असली किन्नर कुछ बात की खबर लगी तो उन्होंने पहुंचकर इस नकली किन्नर को पकड़ लिया। और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

जानें पूरा मामला विस्तार से
भोपाल में मंगलवार को दोपहर में प्लेटिनम प्लाजा के पास एक किन्नर व्यापारियों से बधाई मांग रहा था। और बधाई नहीं देने पर वो व्यापारियों के साथ अड़ीबाजी और अभद्र व्यवहार कर रहा था। ये नकली किन्नर व्यापारियों से 500 से लेकर 1000 ऊपर तक की मांग कर रहा था। अगर कोई व्यापारी इसको बधाई नहीं दे पाता तो, ये उसे गंदी-गंदी गाली देने लगता था। इसी बीच किसी ने देवी किन्नर को इसकी सूचना दे दी। देवी किन्नर भी तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंच गई और वसूली कर रहे नकली किन्नर को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था, इस नकली किन्नर की असली किन्नर देवी ने जमकर धुनाई कर दी। देवी कितने ने बताया कि ये किन्नर नहीं लड़का है और नकली किन्नर बनकर लोगों से वसूली कर रहा था। देवी का कहना है कि कुछ लोग महिलाओं के कपड़े पहन कर उनके धंधे में सेंध लगा रहे हैं। असली किन्नरों को वे बदनाम करते हैं।

माफी मांगने पर देवी किन्नर ने नकली को छोड़ा
किन्नरों को बदनाम कर रहा नकली किन्नर 'देवी किन्नर' से माफी मांगता रहा। जिसके बाद देवी किन्नर ने नकली किन्नर को माफ करते हुए छोड़ दिया। मैं खुद को गवालियर का रहने वाला बता रहा था हालांकि देवी का कहना है कि इस तरह से कई लोग केंद्र बनकर वसूली कर रहे हैं। इसकी मूल वजह भारत में बढ़ती बेरोजगारी है। और इसके अलावा किन्नरों को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। देवी ने बताया कि उनके पास कमला नगर थाने से गुरुवार को फोन आया कि जो नकली किन्नर पकड़ा था। उस पर ₹3 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी के चलते कई नौजवान किन्नर बनकर कर रहे हैं वसूली
मध्यप्रदेश की ट्रेनों में अक्सर नकली किन्नर देखने को मिल जाते हैं। कई बार पकड़े जाने के बाद वे कहते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति खराब है और उन्हें नौकरी भी नहीं मिल रही है,इसलिए वे पैसा कमाने के लिए नकली किन्नर बन जाते हैं। एमपी के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में नकली किन्नरों का धंधा जमकर चल रहा है। और इसी क्षेत्र में बेरोजगारी चरम पर है। पहले यहां के लोग बेरोजगारी के चलते डकैत बन जाते थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई और एनकाउंटर के डर से अब कोई डकैत नहीं बनता है।

सिर्फ बधाई से नहीं, समाज में काम करके भी किन्नर कमा रहे हैं अच्छा नाम
मध्यप्रदेश में किन्नर अब सिर्फ बधाई लेकर दुआएं देने का काम ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर भी अच्छा काम कर रहे हैं। भोपाल की किन्नर संजना सिंह राजपूत मध्य प्रदेश स्वच्छता अभियान में ब्रांड एंबेसडर है। वे हर दिन समाज के लिए कुछ नई बातें लिखती हैं और किन्नर समाज के लिए काम करती है।
ये भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स में भोपाल SAI के खिलाडियों का जलवा, तूलिका मान ने जीता सिल्वर मे...












Click it and Unblock the Notifications