भोपाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर बरसे, सोनिया गांधी को लेकर कही बड़ी बात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
भोपाल, 1 जून। राजधानी पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को आज उन्नत दृष्टि से देखा जाने लगा है, लेकिन कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कहा कि हमारा सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी(GDP) लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो आज मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख रुपये प्रति वर्ष पहुंच गई है।
Recommended Video

पूर्व सीएम कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस पर हमला करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार ने मध्य प्रदेश की कई सारी योजनाएं बन कर दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशन एक साथ चला, लेकिन बीजेपी ने सरकार के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के साधारण आदमी तक की तकलीफ को समझने और उसको राहत देने का काम किया है। इसकी बदौलत आज मध्य प्रदेश विकास की एक नई छलांग लगाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

राहुल और सोनिया गांधी पर साधा निशाना
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED के समान को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि कभी किसी मुजरिम ने माना है कि वे बेईमान है। जो आदमी कटघरे में खड़ा है। बेल पर है। कागज सच्चे हैं। परमानेंट है। चेहरा गड़बड़ था आईना साफ कर रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की जेपी नड्डा की तारीफ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व है कि जगत प्रकाश नड्डा के साले साहब के बेटे की शादी थी और उस समय दिल्ली में चुनाव चल रहे थे, तो नड्डा जी ने कहा कि मैं चुनाव छोड़कर शादी मैं नहीं जाऊंगा। आदरणीय नड्डा जी चाहते तो विमान से एक घण्टे के लिए शादी में जा सकते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम, फिर पार्टी और उसके बाद परिवार। 5 राज्यों में चुनाव थे, चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को महाविजय मिली। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और माननीय नड्डा जी के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से यह विजय मिली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन करता हूं।
सीएम शिवराज ने कहा कि मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक, कुशल संगठक, सफल प्रशासक नड्डा जी के साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य मिला। अपने जीवन का हर क्षण इन्होंने राष्ट्र और भारतीय जनता पार्टी को समर्पित किया है। मध्यप्रदेश श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की धरती है, उनके स्नेह की छाया और नड्डा जी आपके नेतृत्व में यहां का संगठन लगातार बढ़ रहा है।

नड्डा के दौरे के क्या है सियासी मायने ?
मध्यप्रदेश में जेपी नड्डा का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरी निकाय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।
आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भी नड्डा पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे। 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' माइक्रोमैनेजमेंट फार्मूले के तहत बीजेपी चुनावी फार्मूला अपना रही है। इसलिए प्रदेश के भूत की कमजोरी को दूर करने की प्लानिंग करने को लेकर बैठक करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान,कहा- गांधी-पटेल-बोस की त्रिवेणी हैं प्रधानमंत्री मोदी












Click it and Unblock the Notifications