Srushti Deshmukh Gowda : UPSC टॉप करते ही साथी IAS को दे बैठीं दिल, लव मैरिज के Viral VIDEO

भोपाल, 26 अप्रैल। अपने काम को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाईं रहने वाली यूपीएससी 2019 बैच की टॉपर (AIR-5) सृष्टि जयंत देशमुख फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी निजी जिंदगी की वजह से।

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख की शादी

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख की शादी

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख ने समान बैच के साथी IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से लव मैरिज की है। दोनों ढाई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल अगस्त 2005 में दोनों ने सगाई की थी। अब 23 अप्रेल को शादी की है।

LBSNAA में आईएएस जोड़ा प्यार में पड़ा

LBSNAA में आईएएस जोड़ा प्यार में पड़ा

UPSC की सिवि​ल सेवा परीक्षा पास करने के बाद मंसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान सृष्टि जयंत देशमुख और अर्जुन बी गोवड़ा एक दूसरे को दिल दे बैठे।

 मणिपुर से मध्य प्रदेश कैडर में आए नागार्जुन

मणिपुर से मध्य प्रदेश कैडर में आए नागार्जुन

आईएएस नागार्जुन गोवड़ा को मणिपुर कैडर और सृष्टि जयंत देशमुख को मध्य प्रदेश कैडर मिला था। पिछले साल नागार्जुन भी आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख से शादी करने के लिए कैडर बदलकर मध्य प्रदेश आ गए थे।

सगाई में शेयर की यह तस्वीर

सगाई में शेयर की यह तस्वीर

IAS सृष्टि देशमुख और आईएएस डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा की 2 अगस्त 2021 में सगाई हुई तब सृष्टि ने दोनों की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था कि "Choosing to Walk ahead with this Man by my side..! My Rock.. My Sunshine"

सृष्टि देशमुख अब सृष्टि गौड़ा बनीं

अब 24 अप्रेल 2022 को IAS Srushti Jayant Deshmukh ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की और खुद को सृष्टि जयंत देशमुख से सृष्टि देशमुख गौड़ा होना बताया। शादी की तस्वीर में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

दुल्हन आईएएस सृष्टि देशमुख, दूल्हा नागार्जुन की ड्रेस

दुल्हन आईएएस सृष्टि देशमुख पारम्परिक लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी। खास कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ जोड़ा था। छोटे लटकों से सजी एक चोकर नेकपीस, एक लंबा हार, मैचिंग इयररिंग्स, एक मांग टीका और एक कमरबंध शामिल था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पेयर किया और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, दूल्हे नागार्जुन बी गौड़ा सफेद रेशमी शर्ट के साथ रेशमी धोती, सुनहरे बॉर्डर से सजी दोशला और मैचिंग पगड़ी में सुंदर लग रहे थे।

आईएएस सृष्टि देशमुख शादी

हल्दी सेरेमनी के लिए आईएएस सृष्टि देशमुख और आईएएस डॉ. नागार्जुन बी.गौड़ा ने पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। प्री-वेडिंग समारोह की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। तस्वीर में, दोनों बहुत खुश दिख रहे थे, और उस समय होने वाली दुल्हन को अपने होने वाले दूल्हे पर हल्दी लगाते हुए देखा गया था। सृष्टि ने शैल ज्वैलरी के साथ पीले रंग का लहंगा पहना था और किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+