4 साल से अलग रह रहे पति पत्नी अब रहेंगे साथ-साथ, जानिए कैसे बनी राजीनामा पर सहमति

रायसेन जिले में परामर्श केंद्र में 4 साल से अलग अलग रह रहे पति पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। दरअसल पति ने पत्नी की सभी शर्तों को मान लिया। जिसके बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पति की गैर जिम्मेदाराना रवैये और अक्सर लड़ाई झगड़ा करने की आदत के कारण पत्नी ने करीब 4 साल पहले उसका साथ छोड़ दिया। बीते 4 सालों से भी अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। मामला परिवार परामर्श केंद्र में आने पर दोनों को समझाया तो फिर भेज एक साथ रहने को राजी हो गए। 4 सालों से अलग-अलग रह रहे पति पत्नी का कैसे हुआ राजीनामा नीचे विस्तार से जाने.....

रायसेन में 4 साल से अलग रह रहे पति पत्नी अब रहेंगे साथ-साथ

करीब 10 साल पहले हुई शादी के बाद अक्सर होने वाले झगड़े और पति के घर के प्रति रहने वाली लापरवाही के कारण एक दंपत्ति में अक्सर विवाद होने लगा हालांकि लड़ते झगड़ते दोनों ने करीब 6-7 साल साथ निकाल दिए, लेकिन करीब 4 साल पहले पत्नी अपने मायके आ गई और फिर से मैं ससुराल नहीं गई दोनों का मामला मंगलवार को परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर पति ने बताया कि पति अक्सर उसके घरवालों की बातों में आकर उसके साथ झगड़ा करता हैं, घर में खाने पीने का सामान नहीं लाता ऐसे हालत में कैसे उसके साथ रहती पति ने कहा कि उसे एक मौका दिया जाए वह खुद को सुधरेगा। दोनों पक्षों को समझाने पर पत्नी ने कहा कि यदि वह रायसेन में आकर उसके साथ रहे और अपने आपको सुधारें तो वे साथ रहने को तैयार है।

पति सब शर्त मानकर पत्नी के साथ रहने को तैयार हो गया इसके अलावा एक अन्य मामले में दूसरी पत्नी ने अपने पति की पहली पत्नी व उसके मायके वालों पर मारपीट करने और धमकाने की शिकायत की थी दोनों पक्षों को साथ बैठा कर उनमें आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया दोनों ने लिखित में वचन दिया कि वे एक दूसरे के जीवन में दखल नहीं देंगे। पहली पत्नी के तलाक को लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है। वे न्यायालय के फैसले का इंतजार करेंगे, आपस में कोई विवाद नहीं करेंगे। मंगलवार को कुल 7 प्रकरण रखेगा जिसमें से 2 पर राजीनामा हुआ व 5 में अगली तारीख दी गई है।

बैठक में एसडीओपी अनीता प्रभा शर्मा,अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एसआई अनिल शर्मा प्रधान आरक्षण लक्ष्मण प्रसाद आरक्षण लोकेंद्र मोरी उपस्थिति उल्लेखनीय की एसपी विकास से वालों के निर्देशन व एसएसपी अमृतलाल मीणा के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है जिसके माध्यम से पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant शादी के बाद मां को लेकर परेशान , Mukesh Ambani ने की मदद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+