10 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक पूर्व स्टोरकीपर अशफाक अली ब्याज पर चलाता था रकम, कई प्रॉपर्टी इसी से बनाईं
Bhopal News: राजधानी भोपाल में ऐसे अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोरकीपर अशफाक अली सूदखोरी का काम करता था। उसने कई गुना ब्याज पर रकम उधार देकर बड़ा मुनाफा कमाया। इसका खुलासा उसके घर से जब दस्तावेजों से हुआ है। घर में बड़ी संख्या में किसान ऋण पुस्तिका, बतौर गारंटी दिए गए चेक और जमीनों के एग्रीमेंट के कागज मिले हैं। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त ने नगद 21 लख रुपए भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दे लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि राजगढ़ जिला चिकित्सालय से 2 साल पहले स्टोर कीपर के पद से रिटायर्ड हुए अशफाक अली के पास आय से अधिक संपत्ति है। मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने सुबह 5 बजे भोपाल एयरपोर्ट रोड स्थित ग्रीन वैली और लटेरी विदिशा स्थित घर में छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी प्रॉपर्टी
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि अशफाक अली ने लटेरी विदिशा में कई प्रॉपर्टी अपने परिचितों और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी है। 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी की जानकारी अब तक सामने आई है। इसके अलावा पुलिस यह जांच भी कर रही है अशफाक अली ने अपने दोनों बेटों और एक बेटी की पढ़ाई पर कितनी रकम खर्च की है। इसका भी आकलन किया जा रहा है। घर की कीमत करीब ₹2 करोड़ आंकी गई है। लोकायुक्त की जांच में अब तक 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो सका है।
एसपी मनु व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक, राजस्व और पंजीयन कार्यालय को पत्र लिखा गया है। जहां से उनके बैंक हाथों की डिटेल और संपत्ति से संबंधित जानकारी मांगी जा रही है। उनके रिश्तेदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद पंजीयन कार्यालय से उन नामों के आधार पर प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी ली जाएगी।
कितने % ब्याज पर देता था राशि, इसकी पड़ताल जारी
लोकायुक्त पुलिस लटेरी और उसके आसपास के रहवासियों से पूछताछ कर रही है कि अशफाक द्वारा मार्केट में कितनी राशि ब्याज पर दी जाती थी और दे रखी है। अशफाक अली ने बैंक लॉकर होने से इनकार किया है। बैंकों को पत्र लिखकर लॉकर के संबंध में जानकारी भी ली जा रही है।
2021 में रिटायर्ड
बता दे राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में अशफाक अली स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ थे। 2021 में रिटायर्ड हो गए। लोकायुक्त में उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी। इसी सिलसिले में मंगलवार को अशफाक के भोपाल में दो मकान और लटेरी के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए।
भोपाल में यह कार्यवाही लोकायुक्त के डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में हो रही थी। वहीं दूसरी टीम डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला विदिशा के लटेरी में कार्रवाई कर रही थी। लोकायुक्त की टीम ने जैसे ही मकान के अंदर प्रवेश किया तो घर का डेकोरेशन देखकर टीम हैरान रह गई। टीम के लोग समझ नहीं पाए की एक शासकीय अस्पताल के स्टोर कीपर ने ऐसी शानो-शौकत कैसे बनाई होगी। हाल यह था कि खेलों से नोटों की गड्डियां निकल रही थी और अलमारी से जेवराज और महंगे गिफ्ट आइटम। 12 वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विदेशी बिल्लियों के लिए AC कमरा
लोकायुक्त की टीम उसे समय हैरान हो गई, जब उन्हें पता चला कि विदेशी बिल्लियों के लिए अलग से एक AC वाला रूम तैयार कराया गया है। इसके लाभ आप पोर्च की छत पर कांच लगा था उसे पर शाही कुर्सी लगाकर अशफाक सुबह चाय पिया करते थे। उनका एक बेटा व बहू दंत चिकित्सक है। एक बेटा ठेकेदार है। लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अशफाक अली के मकान पर छापा मारा था। पुलिस ने दावा किया कि उनके यहां से चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications