रामनवमी पर पत्थर फेंकने वालों पर एक शब्द नहीं बोले कमलनाथ, इससे इनके चेहरे उजागर हो गए: गृहमंत्री मिश्रा
रामनवमी के अवसर पर खरगोन में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि खरगोन हिंसा पर चुप रहने से कमलनाथ का चेहरा उजागर हो
भोपाल, 12 अप्रैल। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खरगोन में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खरगोन में रामनवमी पर पत्थर फेंकने वालों पर कमलनाथ एक शब्द नहीं बोले, इससे इनके चेहरे उजागर हो जाते हैं।
Recommended Video
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विधानसभा में किसानों की समस्याओं को उठाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी जब विधानसभा आएंगे, तब किसानों के मुद्दे उठाएंगे। कमलनाथ जी विधानसभा आते ही नहीं हैं, तो फिर उठाएंगे कहां।
खरगोन में पत्थरबाजी के मामले में 92 लोग गिरफ्तार
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक रामनवमी के दिन खरगोन में हुई पत्थरबाजी के मामले में अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली के प्रावधानों के अनुसार ही संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाइयों से वसूली की जाएगी।
गलत ट्वीट को लेकर दिग्विजय सिंह पर हो सकती है कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामनवमी पर खरगोन में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव को लेकर एक गलत ट्वीट कर दिया था; जिसमें बिहार के एक फोटो को टैग करते हुए खरगोन का बताया था। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक ट्वीट वायरल हो चुका था। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश को बदनाम करने के लिए और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए दिग्विजय सिंह ऐसे ट्वीट करते रहे हैं। दिग्विजय सिंह पर कार्रवाई किए जाने के लिए विधि विशेषज्ञों से सलाह मशवरा कर रहा हूं।
साथ ही उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह कभी तो समानता की सोचें। जब आपके शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर उठाये, तब आपने सवाल नहीं उठाया। सवाल तब उठाया, जब दंगाइयों पर कार्रवाई होने लगी। यह बहुत पीड़ादायी है।













Click it and Unblock the Notifications