गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के पीए की हार्ट अटैक से मौत, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुनाव हारे
भोपाल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पीए की हार्ट अटैक से मौत हो गई।हार्ट अटैक के बाद परिजन जितेंद्र द्विवेदी को बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां ईलाज के दौरान पीए जितेंद्र द्विवेदी की मृत्यु हो गई।
भोपाल, 17 जुलाई। राजधानी में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पीए की हार्ट अटैक से मौत हो गई।हार्ट अटैक के बाद परिजन जितेंद्र द्विवेदी को बंसल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां ईलाज के दौरान पीए जितेंद्र द्विवेदी की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा तुरंत हॉस्पिटल पहुंचे। उनके साथ थाना प्रभारी चुनाभट्टी स्टाफ के साथ भी मौजूद रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार को जितेंद्र वेदी के सीने में अचानक दर्द हुआ। परिजन जब उन्हें अस्पताल लेकर उन्हें पहुंचे तो इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं ऐसे में गृह मंत्री के पीए की हार्ट अटैक से मृत्यु हो जाना किसी दुखद घटना से कम नहीं है।
सबसे बड़ा चुनावी नतीजा भोपाल में वार्ड 33 से भी सामने आया है। जहां कांग्रेस के दो बार के पूर्व पार्षद अमित शर्मा भी चुनाव हार गए। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा वार्ड 33 से 600 वोटों से चुनाव हार गए हैं।
भोपाल में नगर सरकार बनाने के लिए वोटों की गिनती का काम जारी है। बता दे मतगणना का काम भोपाल की पुरानी जेल परिसर में हो रहा है। जहां सैकड़ों की संख्या में सभी राजनीतिक पार्टियों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के विजयी होने की सूचना का इंतजार कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में महापौर पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी में घमासान जारी है। 10वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मालती राय लगभग 66,900 मतों से आगे चल रही है।
भोपाल नगर निगम चुनाव में सबसे पहले नरेला विधानसभा क्षेत्र की वोटिंग मशीनों को खोला गया, जबकि एमपी नगर सर्किल से जुड़े वार्डों की EVM सबसे आखरी में खुली। काउंटिंग के समय अंदर जमकर हंगामा भी हुआ। मौके पर पुलिस बल को पहुंचकर मामला शांत कर आना पड़ा। जिन वार्डों में 23 बूथ से कम है उनके लिए एक ही टेबल लगाई गई, जबकि इससे ज्यादा के लिए 2 टेबल लगाकर मतगणना की जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications