Hit And Run Law: भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने अफसरों के साथ खोला मोर्चा, पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण
Bhopal News: राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन की मदद से देर रात कई पेट्रोल पंप पर डिपो से भरकर डीजल पेट्रोल पहुंचाया गया। खुद भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए अफसरों के साथ मोर्चा खोला और स्थिति को संभाला।
उन्होंने डिपो और सांची दूध के संयंत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी तरह दूध, सब्जी, खान-पान सहित अन्य जरूरी उपयोग की वस्तुओं के ट्रैकों को पुलिस और प्रशासन के सहयोग से शहर में लाया जा रहा है।

उधर ड्राइवर की हड़ताल से पेट्रोल डीजल समेत आम जरूरत की चीजों की सप्लाई भी बाधित हुई है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही है। सोमवार रात को पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति के प्रशासन के दावे के बाद भी कई पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह से ही सूखे नजर आए। हालांकि दिन में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई।
हड़ताल कर रहे ड्राइवर के अनुसार तीन दिनों तक यह हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में गांव और दूसरे शहरों से आने वाले सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। कई जगहों पर दूध और किस किराना सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है।

अयोध्या नगर बाजार में नई पहुंची सब्जी की गाड़ियां
राजधानी भोपाल के अजय नगर में मंगलवार को सब्जी बाजार लगता है लेकिन ट्रक ड्राइवर की हड़ताल के चलते हैं, यहां पर भी सब्जी की गाड़ियां गिनी चुनी पहुंची। जिसकी वजह से लोगों को महंगा सामान खरीदना पड़ा। सब्जी व्यापारी रवि कुशवाहा ने वन इंडिया को बताया कि बड़ी मुश्किल से मंडी से एक गाड़ी मिली जिसके पास पेट्रोल था उसने हमें सामान सहित यहां पहुंचाया है।

निजी वाहनों का बना सहारा
इसी तरह भोपाल में लो फ्लोर बसें और अन्य मैजिक वाहनों के बंद होने के कारण नगर सेवा की बसें नहीं चलने के कारण बड़ी संख्या में लोग सुबह अपने दो पहिया वाहनों से कार्यस्थलों पर निकले। राजधानी से सटी औद्योगिक नगरी मंडीदीप की ओर जाने वाले मार्ग पर आम दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा दोपहिया वाहन नजर आए। लोगों को महंगा किराया देकर ऑटो और इलेक्ट्रिकल वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
दोपहर तक पंपों पर लगी रही वाहनों की कतार
मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर कथा लगी रही जिला प्रशासन का दावा रहा कि भोपाल में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है, लेकिन सूखे पड़े पेट्रोल पंप और गाड़ियां धकेलते लोगों की हालत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही थी। कई पंपों ने मौके का फायदा उठाकर सामान्य पेट्रोल ना होने की बात कहकर प्रीमियम पैट्रोल ₹160 तक बेचा। मंगलवार सुबह से पेट्रोल पंप परिवहन की करें फिर लगना शुरू हो गई दोपहर तक ऐसी ही लाइन देखने को मिलती रही।












Click it and Unblock the Notifications