Bhopal: राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री की मौजूदगी में BJP नेताओं की उच्चस्तरीय बैठक जारी, कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद

भोपाल में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री की मौजूदगी में बीजेपी नेताओं की उच्चस्तरीयबैठक जारी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और आरएसएस के एक बड़े पदाधिकारी मौजूद।रात 10:30 बजे शुरू हुई बैठक।

High level of BJP leaders in the presence of National Co-Organization Minister Meeting continues, Kailash Vijayvargiya

Bhopal Bjp News मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंत्रियों विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई ने साफ कर दिया है कि बीजेपी में अब सब कुछ ठीक नहीं है। इसी को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश की मौजूदगी में बीजेपी नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। इस बैठक में RSS के एक बड़े पदाधिकारी भी मौजूद हैं। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी बैठक में मौजूद है।

बता दे प्रदेश में सियासी घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को सुबह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के बंगले पर पहुंचकर मुलाकात की। चार इमली स्टेज शर्मा के निवास पर दोनों ही नेताओं के बीच संगठनात्मक मसालों के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिसके बाद से लगातार प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। अब भोपाल में देर रात 10:30 बजे शुरू हुई बैठक को लेकर भी कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर काल्पनिक: प्रहलाद पटेल

बता दे पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की जमकर खबरें चल रही है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहलाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर प्रहलाद पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी जाने लगी। लेकिन खुद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इसे काल्पनिक बताया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल रहा है। लेकिन हम आपको बता दें कि अभी तक प्रहलाद सिंह पटेल
को बीजेपी का अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। दरअसल 24 मई को प्रहलाद पटेल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ अचानक भोपाल पहुंचे थे और इस मुलाकात के बाद पटेल ने ट्वीट कर कैलाश विजयवर्गीय का आभार व्यक्त किया था।और ट्वीट के बाद से ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया था।

मोदी की उपलब्धि के बहाने जुटेंगे दिग्गज

बीजेपी में अपने दिग्गजों और विधायक सांसदों को फील्ड में एक्टिव बनाए रखने को लेकर 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाने की प्लानिंग कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताने के बहाने एक माह का कार्यक्रम तय किया गया है बीजेपी हर लोकसभा विधानसभा और जिला स्तर पर इसके लिए टोलिया बना चुकी है। जिसमें दिग्गजों और वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+