MP में भोपाल सहित 8 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 8 इंच तक गिर सकता है पानी
MP weather news: राजधानी भोपाल में इन दिनों रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से 2 इंच अधिक बारिश हो चुकी है। लेकिन अब मौसम विभाग ने भोपाल सहित प्रदेश के 8 जिलों में अति बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिर सकता है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेध प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहेगी। भोपाल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। नॉर्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तरी मध्यप्रदेश से होकर पूर्व की ओर बढ़ेगा। ट्रफ लाइन एक्टिव होगी। इस कारण प्रदेश में बारिश होगी।

सिस्टम स्ट्रांग होने का इंतजार
अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ शहर के किन क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम खुशनुमा रहेगा। हालांकि अभी सागर में बन रहा सिस्टम स्ट्रांग नहीं हो पा रहा है। इसके कारण नमी युक्त हवाओं की गति में भी परिवर्तन आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में पिछले सप्ताह 90.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले साल जुलाई के पहले सप्ताह में 170 मिमी बारिश हो गई थी।
पिछले 24 घंटे में मानसून
प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह के बंगले में पानी घुस गया। ढीमराढाना इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। फॉरेस्ट विभाग के कैम्पस की दीवार भी ढह गई। जबलपुर में नर्मदा नदी में टापू पर फंसे चार युवक सोमवार सुबह रेस्क्यू किए गए।












Click it and Unblock the Notifications