Bhopal: हबीबगंज में शादी का झांसा देकर 32 साल की युवती से दुष्कर्म, फिर कुंडली न मिलने की बात कहकर किया इनकार
राजधानी भोपाल में शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर कुंडली ना मिलने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया।

Bhopal News: हबीबगंज इलाके में स्थित एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी और पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इस दौरान वे युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने कुंडली मिलान ना होने का बहाना बनाकर उससे सारे संबंध तोड़ दिए। युवती ने कल थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय युवती टीटी नगर इलाके में रहती है उसने एमबीए की पढ़ाई की है वर्तमान में वे निजी कंपनी में काम करती है। साल 2021 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती सौरव शर्मा नाम के युवक से हुई थी। जल्द ही दोनों के बीच की दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई और सौरभ ने युवती से शादी करने का वादा किया। मार्च 2022 में युवती ने सौरव को अपने घरवालों से मिलवा दिया। इसके बाद उसकी भी शादी की चर्चा चलने लगी। बढ़ती हुई नजदीकियों का फायदा उठाते हुए सौरभ ने युवती को एक दिन हबीबगंज इलाके के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।
कुंडली नहीं मिलने का बनाया बहाना
पीड़िता ने हबीबगंज पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग होटलों में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो सौरभ ने कहा कि मेरे घरवालों ने कुंडली मिलान किया था, लेकिन कुंडली नहीं मिल पा रही है। इस कारण से वे शादी नहीं कर सकता। यूपी ने सौरभ के घर वालों से बात की तो उन्होंने भी शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।












Click it and Unblock the Notifications