Bhopal News: राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को दिलाई लोकायुक्त मध्य प्रदेश की शपथ

मध्य प्रदेश में सत्येन्द्र कुमार सिंह को नए लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार रात को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। वह प्रदेश के आठवें लोकायुक्त होंगे जो एनके गुप्ता की जगह लेंगे। एनके गुप्ता का कार्यकाल 17 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गया था, पर नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण नियमानुसार उनका कार्यकाल स्वत: बढ़ गया था।

सत्येन्द्र कुमार सिंह इससे पहले विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला उपस्थित थे।

Governor Mangubhai Patel administered oath of Lokayukta Madhya Pradesh to Satyendra Kumar Singh

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि नए लोकायुक्त की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक नाम पर अपना अंतिम निर्णय लेकर लोकायुक्त नियुक्ति की अधिसूचना नौ मार्च को जारी कर दी गई है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाते मुझसे कोई परामर्श नहीं लिया गया।

मध्य प्रदेश लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1981 की धारा 3 (1) के परंतुक (क) में परिभाषित है कि मुख्य न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष से परामर्श लेने के उपरांत ही नियुक्ति की जानी चाहिए। सिंघार ने कहा, सरकार से मैंने अनुरोध किया है कि लोकायुक्त नियुक्ति की प्रकिया पुनः विधि अनुसार संपादित कर मेरे परामर्श उपरांत पूर्ण की जाए।

उधर, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा है कि विपक्ष के नेता के परामर्श के बिना कोई नियुक्ति कैसे की जा सकती है। मुख्यमंत्री सचिवालय से इतनी बड़ी भूल कैसे हो सकती है? प्रदेश सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+