युवती ने शिवराज सरकार के मंत्री से बताया जान को खतरा,कमल पटेल बोले- करूंगा मानहानि का केस

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल पर संगीन आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।

भोपाल,19 अगस्त। मध्य प्रदेश के मंत्री कमल पटेल पर एक युवती ने संगीन आरोप लगाए हैं। युवती की हाल ही में लव मैरिज हुई है, जिसके बाद उसने वीडियो पोस्ट करते हुए मंत्री कमल पटेल पर जान से मारने के आरोप लगाए हैं। मामले में लड़की ने वीडियो बनाकर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी लेते हुए सीएम से कार्रवाई की मांग की है।

Recommended Video

    युवती ने शिवराज सरकार के मंत्री से बताया जान को खतरा,कमल पटेल बोले- करूंगा मानहानि का केस
    लड़की ने कहा कि हमारे दोस्तों परेशान न करें

    लड़की ने कहा कि हमारे दोस्तों परेशान न करें

    वीडियो में लड़की ने कहा कि मैं बालिग हूं और अब हम दोनों साथ रहना चाहते हैं, इसलिए मुझे,मेरे परिवार और हमारे दोस्तों को परेशान ना किया जाए। उसने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आपकी बेटी आपसे सुरक्षा मांग रही है,प्लीज मदद करिए।

    लव मैरिज के बाद दर-दर भटक ने को मजबूर

    लव मैरिज के बाद दर-दर भटक ने को मजबूर

    दरअसल वायरल वीडियो में एक बालिग युक्ति ने युवक से लव मैरिज की है, जिसके बाद से नव दंपत्ति दर-दर भटक रहे हैं। युवती का आरोप है कि एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल से उसे और उसके पति को खतरा है। शादी करने के बाद हम पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद हमें हमारी कार छोड़कर भागना पड़ा। इससे पहले भी जब हमारे समाज के एक लड़के ने लव मैरिज की थी, तो मंत्री कमल पटेल ने उसे मरवा दिया था। यदि अब मुझे या मेरे पति को परेशान किया गया, तो हम दोनों सुसाइड कर लेंगे। इसके जिम्मेदार मंत्री कमल पटेल जी होंगे।

    कांग्रेस ने ली चुटकी

    कांग्रेस ने ली चुटकी

    वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी लेते हुए सीएम से कार्रवाई की मांग की है।
    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि, "मामाजी इस भांजी का यह वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वह इस वीडिओ में कह रही है कि इन्हें आपके कृषि मंत्री कमल पटेल से खतरा है,निवेदन है कि इस वीडिओ की सच्चाई का पता लगाकर इन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए।

    मंत्री कमल पटेल ने दी सफाई

    मंत्री कमल पटेल ने दी सफाई

    इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कमल पटेल ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने छिंदवाड़ा में कहा है कि जिस युवक से लड़की ने शादी की है वह आपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश युवक है,मैँ मानहानि का दावा कांग्रेस और युवक पर करूंगा।

    CM शिवराज और केंद्रीय गृहमंत्री से मांगी मदद

    CM शिवराज और केंद्रीय गृहमंत्री से मांगी मदद

    युवती ने कृषि मंत्री पर संगीन आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है। लड़की ने कहा कि, "मैं बालिग हूं और अब हम दोनों साथ रहना चाहते हैं, इसलिए मुझे, मेरे परिवार और हमारे दोस्तों को परेशान ना किया जाए। सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आपकी बेटी आपसे सुरक्षा मांग रही है, प्लीज मदद करिए."

    ये भी पढ़ें : घर की बहू ही निकली चोर,अपने ही घर से चुराए ₹6 लाख के जेवर, छिपाने के लिए जमीन में गाड़ दिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+