Bhopal Latest News : मां की डांट से बचने के लिए लड़की कपड़े फाड़ कर झाड़ियों में बैठी,5 घंटे दौड़ती रही पुलिस

भोपाल में एक 13 साल की लड़की ने काम से बचने के लिए दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ दी। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की मां की डांट से बचने के लिए अपने ही कपड़े फाड़ कर झाड़ियों में बैठ गई।

राजधानी भोपाल में एक 13 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा पूरे भोपाल हो रही है। दरअसल इस लड़की ने काम से बचने के लिए दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ दी। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की मां की डांट से बचने के लिए अपने ही कपड़े फाड़ कर झाड़ियों में बैठ गई। लड़की ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी मां उसे जबरन काम पर भेज रही थी और वह काम करने के लिए नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसने यह झूठी कहानी रच डाली। घटना की जानकारी मिलने के बाद भोपाल पुलिस के तो हाथ पैर फूल गए थे। करीब 5 घंटे तक पुलिस इस घटना की जांच करती रही। पूछताछ करने पर किशोरी ने खुद बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश जैसी कोई घटना नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

थाना प्रभारी बीएस प्रजापति ने दी जानकारी

थाना प्रभारी बीएस प्रजापति ने दी जानकारी

कटारा हिल्स के थाना प्रभारी बीएस प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली गांव में रहने वाली 13 साल की लड़की के पिता का निधन हो चुका है। अभी उसके घर में भाई भाभी और उसकी मां है। लड़की की मां लोगों के घरों में घरेलू कामकाज करने जाती है। और लड़की भी पार्क सिटी में परिवार के यहां साफ सफाई का काम करती है वे परिवार दीपावली की छुट्टी पर शहर से बाहर गया हुआ था। रविवार को वे लोग घर लौटे थे। घर मालकिन ने सोमवार सुबह लड़की की मां को फोन लगाकर उसे काम करने के लिए भेजने को बोला। लड़की का मन काम करने का नहीं था और वह अपनी मां को मना कर रही थी लेकिन उसकी मां जबरदस्ती उसे भेज रही थी।

लड़की 9 बजे घर से निकली, जहां मां काम करती थी वहां नहीं पहुंची

लड़की 9 बजे घर से निकली, जहां मां काम करती थी वहां नहीं पहुंची

इसके बाद लड़की 9 बजे घर से निकली और वापस लौट गई। जिसके बाद उसकी मां ने उसे बहुत डांटा। इसके बाद फिर लड़की घर से निकली, लेकिन पार्क सिटी नहीं गई,बल्कि पास की झाड़ियों में बैठ गई। लड़की ने अपने कपड़े 5 ली है जिसे देखकर कॉलोनी वासियों को लगा कि लड़की के साथ कोई अनहोनी हो गई है। कॉलोनी की महिलाएं लड़की के पास पहुंची तो उसने बताया कि 2 लड़कों ने उसके साथ बुरा काम करने की कोशिश की थी इसके बाद वह बेहोश जैसी होने लगी।

महिलाओं ने डायल-100 को दी घटना की सूचना

महिलाओं ने डायल-100 को दी घटना की सूचना

कॉलोनी की महिलाओं ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर डायल हंड्रेड पहुंची। इसके बाद लड़की को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना इंटरनेट पर वायरल होने के कारण पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने लगे। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने प्रत्येक दर्शकों से भी पूछताछ की लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे घटना की पुष्टि हो सके।

कोई साक्ष नहीं मिलने के कारण पुलिस ने किशोरी से सख्ती से की पूछताछ

कोई साक्ष नहीं मिलने के कारण पुलिस ने किशोरी से सख्ती से की पूछताछ

सीसीटीवी और प्रत्येक दर्शियों से पूछताछ के बाद भी कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस अधिकारियों ने लड़की से अलग-अलग पूछताछ की तो उसने सब कुछ साफ-साफ बता दिया। एडीसीबी राजेश सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना के बाद करीब 5 घंटे तक इस मामले को सुलझाने के लिए पड़ताल की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इस बीच लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की डांट से बचने के लिए दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी थी, जिससे उसको काम पर ना जाना पड़े।

ये भी पढ़ें : Bhopal के 4 बच्चे खेल-खेल में पहुंच गए आगरा, CCTV कैमरे की मदद से पुलिस ने बच्चों को ट्रेन से उतारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+