नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल साइबर टीम ने बैंक में जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली टीम को यूपी से गिरफ्तार किया है। आवेदक आसमा खुर्शीद निवासी कोहेफिजा भोपाल ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

आरोपियों ने आईसीआईसीआई बैंक में जॉब दिलाने के नाम पर फरियादी से 45,500 रुपए ठगे थे। शिकायत पर क्राइम ब्रांच भोपाल और डीआईजी इरशाद वली की टीम ने कार्रवाई कर आदित्य यादव निवासी मैनपुरी, मनीष चौहान, भूपेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
एएसपी साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि आरोपी क्विकर वेबसाइट के जरिए डाटा खरीदते थे और फिर बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर दस्तावेज मंगवाते थे और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर उनसे पैसा ऐंठते थे।












Click it and Unblock the Notifications