कांग्रेस ने देश को बांटने का किया महापाप, नेहरू जी सेना को लड़ने देते तो पूरा कश्मीर हमारा होता- शिवराज सिंह

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा लोकसभा की भोजपुर विधानसभा के औबेदुल्लागंज में रोड शो कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सौ साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि सुदीर्घ रजनी समाप्त हुई जान पड़ती है, महानिशा का अंत निकट है, जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते, जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से देख रहा हूं कि भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित हो रही है।

Former CM Shivraj Singh Chauhan big statement regarding Kashmir Congress Nehru in Aubedullaganj

एक नरेन्द्र स्वामी विवेकानंद ने ये कहा था और एक नेरेन्द्र हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो इसे पूरा कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि 18 साल बाद मुझे फिर से इस माटी की सेवा का सौभाग्य मिला है, मैं बहुत प्रसन्न हूं। मैं विदिशा संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।

कांग्रेस ने देश बांटने का महापाप किया है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, जब से भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ तब से डॉ मुख़र्जी ने कहा था कि, एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। कश्मीर के लिए लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी थी, गोवा के लिए लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी थी और कोई नहीं था। कांग्रेस ने तो देश को बांटने का महापाप किया है। देश अगर बंटा है तो देश को बांटने का काम कांग्रेस ने किया है और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया है। पाकिस्तान ने हमला किया था तो कश्मीर में हमारे फौजी लड़ रहे थे, अगर नेहरू जी सेना को तीन दिन और लड़ने देते तो आज पूरा का पूरा कश्मीर हमारा होता, पाक अधिकृत कश्मीर नहीं बचता। केवल कांग्रेस ने इतना ही नहीं किया धारा 370 भी लगा दी। आज मुझे यह कहते हुए गर्व है कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जो सपना देखा था दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे वो सपना पूरा हो गया है, कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है।

Former CM Shivraj Singh Chauhan big statement regarding Kashmir Congress Nehru in Aubedullaganj

राम मंदिर पर कांग्रेस मातम मना रही थी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस में क्या बचा है, कांग्रेस की कौन सी रीति-नीती है जो देश के काम आई। कांग्रेस तो कहती थी कि, राम काल्पनिक हैं। राम हमारे अस्तीत्व, राम हमारे आराध्य, राम हमारे प्राण हैं। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी सांसों में बसें हैं। राम के बिना ये देश चल नहीं सकता। कहते हुए गर्व है कि, हमने जो कहा था वो किया। 22 जनवरी को आयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई। देश में उत्सव था, बहनें दीपक जला रही थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुश नहीं थी। जब देश खुशियां मना रहा था तब कांग्रेस मातम मना रही थी। कांग्रेस के तो करम फूटे हैं। भगवान के दर्शन के लिए एक झलक पाने के लिए कैसी भीड़ लगी थी और कांग्रेस ने निमंत्रण ठुकरा दिया, विनाशकाले विपरित बुध्दि।

ये ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान को तो 6 हजार रूपए प्रधानमंत्री दे रहे हैं। तो मेरे भी दिल ने कहा मत चूको चौहान तुम भी 6000 दो तो ऐसे 12000 हो गए। आगे-आगे देखिए अभी तो ये ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है, मोदी ने कहा है अभी 100 दिन में ही कई बड़े फैसले करने हैं। अपनी जिंदगी है लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए उनके लिए जीना है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी है। जीतना भी जिएंगे जनता के लिए जिएंगे। आखिर हम कितने साल जिएंगे। जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मैं हमेशा कहता हूं और कार्यकर्ता के नाते आज भी कह रहा हूं। आप कितने भी मंदिर में चले जाओ, भगवान की आरती उतारो, पूजा करो, तपस्या करो, भगवान तब तक प्रसन्न नहीं होंगे जब तक तुम दूसरों की सेवा नहीं करते। दूसरों को दुख पहुंचाओ और भगवान की पूजा करो तो भगवान प्रसन्न नहीं होंगे।

Former CM Shivraj Singh Chauhan big statement regarding Kashmir Congress Nehru in Aubedullaganj

पीएम मोदी ने अद्भुत काम किया

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। पिछले 10 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री जी ने अद्भुत काम किया है। कश्मीर से धारा 370 हट गई। तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया। आतंकवाद को खत्म कर दिया। 500 साल पुराना संकल्प तब पूरा हुआ जब आयोध्या में रामलला विराजमान हुए। साल 2014 से पहले दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था लेकिन आज दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगते हैं।

रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को औबेदुल्लागंज में रोड-शो किया। इस दौरान हर गली, हर मौहल्ले, हर नगर और हर चौराहे पर शिवराज का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रोड-शो में बड़े-बुजुर्ग, महिलाओं, युवा और भांजे-भांजियों ने बड़ी संख्या में शिवराज का स्वागत-सम्मान किया। बहनों ने अपने भैया को तिलक लगाकर आरती उतारी और उनके हाथ में पैसे रख दिए। वहीं भांजे-भांजियों ने भी मामा को चुनाव लड़ने के लिए पैसों से भरे अपने गुल्लक भेंट किए। रोड-शो के दौरान हर कोई शिवराज की एक झलक पाने के लिए आतुर था। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनों हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर सभी का अभिवादन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+