RSS को अनपढ़ बताने पर पूर्व भड़की पूर्व CM उमा भारती, बोली- कुमार विश्वास की बुद्धि विकृत है यह स्थापित हो गया

BJP नेता उमा भारती ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कुमार विश्वास तुमने तो माफी मांगते हुए भी सबको सामान्य बुद्धि का कह दिया, अब कुपढ़, अनपढ़ की बात तो पीछे छूट गई। लेकिन तुम्हारी बुद्धि विकृत है, यह स्थापित हो गया।

RSS को अनपढ़ बताने पर पूर्व सीएम उमा भारती कुमार विश्वास पर भड़की

उज्जैन में विक्रम उत्सव कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अनपढ़ बताने पर कवि कुमार विश्वास ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन यह मामला अभी ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है। कवि कुमार विश्वास के इस बयान पर अब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भड़क गई है। उन्होंने कुमार विश्वास को विकृत बुद्धि का बता दिया। उमा ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि कुमार विश्वास तुमने तो माफी मांगते हुए भी सबको सामान्य बुद्धि का कह दिया, अब कुपढ़, अनपढ़ की बात तो पीछे छूट गई किंतु तुम्हारी बुद्धि विकृत है यह स्थापित हो गया।

 विक्रम उत्सव कार्यक्रम

विक्रम उत्सव कार्यक्रम

बता दे उज्जैन में 21 से 23 फरवरी तक विक्रम उत्सव कार्यक्रम के दौरान राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कथा सुनाते हुए कुमार विश्वास ने RSS को लेकर विवादित बयान दे दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रामकथा में कुमार विश्वास ने कहा कि आज से चार-पांच साल पहले बजट आने वाला था। मैं घर पर स्टूडियो में खड़ा था। कुछ रिकॉर्डिंग कर रहा था। वहां एक बच्चे ने मोबाइल ऑन कर दिया। वो बच्चा हमारे साथ काम करता है और RSS की शाखाओं में भी जाता है। उसने मुझसे सवाल पूछा कि बजट कैसा आना चाहिए। मैंने उत्तर देते हुए कहा कि तुमने तो राम राज्य की सरकार बनाई है, तो रामराज्य का बजट आना चाहिए। उसने कहा- रामराज्य में कहां बजट होता था।

देश में दो ही लोगों का झगड़ा: कुमार विश्वास

देश में दो ही लोगों का झगड़ा: कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने कहा कि समस्या तुम्हारी यही है कि वामपंथी तो कुपढ़ है और तुम अनपढ़ हो। देश में दो ही लोगों का झगड़ा चल रहा है। एक वामपंथी है, वो कुपढ़ हैं, उन्होंने पढ़ा सब है, लेकिन सब गलत पढ़ा है। एक ये वाला है, इन्होंने पढ़ा ही नहीं हैं। यह सिर्फ बोलते हैं हमारे वेदों में.. देखे नहीं है कि कैसे हैं। भाई पढ़ भी लो। तो बोले रामराज्य में किस बात का बजट।

कुमार विश्वास ने टैक्स सिस्टम को समझाया

कुमार विश्वास ने टैक्स सिस्टम को समझाया

कुमार विश्वास ने रामायण के उदाहरण देकर टैक्स सिस्टम को भी समझाया। उन्होंने कहा कि भगवान ने चित्रकूट में भरत को रात में बैठकर समझाया था कि जैसे राज्य चलाते हैं। विशेष रूप से जो सबसे पुरानी राम कथाओं में है श्रीमद् भागवत, बाल्मीकि रामायण के बाद अध्यात्म रामायण में इसका बड़ा अच्छा उल्लेख है। भगवान ने राजा भरत से कहा कि बेटा टैक्स कैसे ले रहे हो। भरत ने कहा- जैसे टैक्स लेते हैं वैसे ले रहा हूं। भगवान ने कहा, नहीं हम सूर्यवंशी है। हमको टैक्स ऐसे लेना चाहिए, जैसे सूरज लेता है।

कुमार विश्वास के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने जताई आपत्ति

कुमार विश्वास के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने जताई आपत्ति

बता दे जिस दौरान कुमार विश्वास कथा सुना रहे थे। उस दौरान मध्यप्रदेश शासन में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव विवाह पर स्थित है। मामला सामने आने के बाद भाजपा के प्रवक्ता राज्यपाल सिसोदिया ने कहा था कि कथा कराने आए हो। कथा करो प्रमाण पत्र मत बांटो श्रीमान। वहीं बयान के विवाद के बाद कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। बुधवार रात को वे कड़ी सुरक्षा में कथा कराने कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। लेकिन पूर्व CM उमा भारती के गुरुवार को ट्वीट करने से सियासत फिर से गर्म हो गई।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कुमार विश्वास का किया समर्थन

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कुमार विश्वास का किया समर्थन

वहीं इस मामले पर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कुमार विश्वास का समर्थन किया है उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास ने सरकारी कार्यक्रम में उन्हीं के खिलाफ सच बोलने की हिम्मत दिखाई है। गोविंद सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास ने क्या गलत कहा। मैं कुमार विश्वास किस बात का समर्थन करता हूं और उनके हिम्मत को सलाम करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+