रीवा में नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड, ब्रांडेड कंपनियों की 2000 बोरी सीमेंट बरामद

रीवा 16 जून: प्रदेश सरकार कालाबाजारी को रोकने लगातार अभियान चला रही है मगर रीवा जिले में कालाबाजारी करने वालों की होड़ लगी है। और आज भी अन्य अन्य वस्तुओं की कालाबाजारी देखने को मिल रही है जिस पर लगातार पुलिस प्रशासन सक्रियता के साथ कार्यवाही भी करता जा रहा है। रीवा जिले में अब एक बार फिर सीमेंट की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है तथा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नामी कंपनियों के नाम से सीमेंट से लोड 5 ट्रक एवं एक पिकप वाहन को पकड़ा है जिसमें से तकरीबन 2000 बोरी नकली सीमेंट बरामद हुई है।

Recommended Video

    रीवा में नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड, ब्रांडेड कंपनियों की 2000 बोरी सीमेंट बरामद
    Nakali cement

    एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा के अनुसार

    पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों के नईगढ़ी रोड के घुमा कटरा गांव में नकली सीमेंट के कारोबार की सूचना मिली थी। पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर टीम बनाकर दबिस दी गई तो सीमेंट की कालाबाजारी चल रही थी। यहां पर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली सीमेंट बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस को मौके से सीमेंट से लोड पांच ट्रक एवं एक पिकप वाहन मिले है जिनमे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से सीमेंट लोड थी। पुलिस ने यहां से करीब दो हजार नकली बोरी सीमेंट, मिक्चर मशीन सहित राखड़ और काफी संख्या में सीमेंट की बोरियां जब्त की है। प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है की यहां पर नकली सीमेंट का कारोबार चल रहा था। 50%राखड़ मिलाकर सीमेंट की सप्लाई होती थी पुलिस के पहुंचने के बाद इस कारोबार को करने वाले फरार हो गए थे जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+