MP Rojgar News : पढ़ाई खत्म होने से पहले ही विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगार, सभी कॉलजों को आदेश जारी
मध्य प्रदेश के कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब फाइनल ईयर में पढ़ाई के खत्म होने से पहले ही नौकरी मिलेगी। ऐसे विद्यार्थी जिनकी पढ़ाई पूरी होने वाली है और वे नौकरी करने के इच्छुक हैं। ऐसे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग
मध्य प्रदेश के कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब फाइनल ईयर में पढ़ाई के खत्म होने से पहले ही नौकरी मिलेगी। ऐसे विद्यार्थी जिनकी पढ़ाई पूरी होने वाली है और वे नौकरी करने के इच्छुक हैं। ऐसे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर कॉलेजों के माध्यम से पंजीयन करना होगा। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा संबंधित एजेंसी या उद्योग से संपर्क किया जाएगा और विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने में मदद की जाएगी। इसके लिए कॉलेज स्तर पर एक अलग सेल का गठन किया गया है इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी सरकारी व निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हर महीने रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए है। यही नहीं विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विशेष्य कर्तव्य अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग धीरज शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश के सभी निजी व सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालय कंपनियां प्लेसमेंट सेल का गठन करना है। कॉलेज व विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को नौकरी आसानी से मिल सके।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार प्लेसमेंट सेल के लिए प्लेसमेंट अधिकारी नामांकित हो चुके हैं यदि किसी कॉलेज में नाम तय नहीं हुए हैं तो उन्हें जल्द ही इसे तय करने को कहा गया है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय में डेश बोर्ड तैयार करवाकर उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना से जोड़ा जाए। प्रति माह रोजगार मेले आयोजित किया जाए और रोजगार प्राप्त छात्रों की जानकारी डैशबोर्ड पर अपलोड की जाए। स्वरोजगार के लिए छात्रों से रूचि के अनुसार फार्म भरवाए जाएं और प्रशिक्षण दिया जाए।
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 9 नवंबर तक होगा आवेदन
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल में 9 नवंबर तक आवेदन करना होगा। मल्टी नेशनल बैंक द्वारा प्लेसमेंट किया जाएगा। बीटेक बीएससीसीएस, एमएससीसीएस, एमसीए, बीसीए, एमटेक आदि में कम से कम 50% अंकों के साथ वर्ष 2020-21 और 2021-22 में उत्तरण विद्यार्थी इस में शामिल हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications