Bhopal Weather News: पहाड़ों पर तेज बर्फबारी से MP में बढ़ेगी सर्दी, बारिश के आसार, 7 दिन में बदलेगा का मौसम
Bhopal News: मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ने लगी है। पश्चिम विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 10 और 11 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग में हिमाचल प्रदेश की कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जिसके कारण प्रदेश में भी तापमान में कमी आएगी और सर्दी का सितम बढ़ेगा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही राजधानी की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के रुकने से अब यहां तापमान बढ़ने लगा है इसके चलते भोपाल में अगले तीन दिन तक तापमान के बढ़ने का अंदेशा है। अभी फिलहाल दिन का तापमान गर्म रहेगा, जबकि रात ठंडा। अभी रात का पर 17 डिग्री के आगे पहुंच गया है वहीं शहर में लगातार पांच में दिन भी पारा 33 डिग्री के पार है।

क्यों बदल रहा है मौसम
उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में नहीं आ पा रही है। यह सिस्टम अगले तीन दिनों तक एक्टिव रहेगा इस वजह से दिन में गर्मी का असर है 12 नवंबर से भोपाल समेत प्रदेश के हिस्सों में रात में ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है 20 से 25 नवंबर के बीच ठंड अपना असर दिखाएगी।
भोपाल में रिकॉर्ड गर्मी
नवंबर में भोपाल में रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है वही 9 नवंबर को रिकॉर्ड 34 डिग्री तक टेंपरेचर पहुंच गया था। अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और दिन में गर्मी के साथ उमस का भी असर देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications