Betul News: आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर 6 वर्षीय मासूम के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

MP Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर एक मासूम को बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक घर के अंदर सो रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्ता घर के अंदर घुसा और मासूम के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह नोच डाला।

बालक मां ने जब बच्चे को घायल अवस्था में देखा तो वे तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बैतूल जिले के ग्राम कचरबोह की बताई जा रही है।

Dog incident with private part of 6-year-old boy in Betul, treatment continues in hospital

घायल बालक की मां कविता ने बताया कि वह आमला खंड के कचरबोह की रहने वाली है। उसका 6 वर्षीय बेटा हरीश बुधवार को घर में अकेला था। उसके पिता संतोष नागपुर में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। वही कविता अपने खेत पर काम करने गई हुई थी, तभी घर में आवारा कुत्ता घुस गया और मानसिक एवं शारीरिक रूप से बीमार बालक पर हमला कर दिया। जिसमें बालक बुरी तरह घायल हो गया। कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से नोच डाला था।

बालक की मां कविता जब 11 बजे घर के अंदर घुसी तो देखा कि बालक खून में लथपथ पड़ा हुआ है। कविता ने पड़ोसियों की मदद से प्राइवेट वाहन की मदद ली और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लेकर पहुंची जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल बाला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते द्वारा प्राइवेट पार्ट को नोचे जाने के कारण बालक को बाथरूम करने में काफी परेशानी हो रही है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+