MP News: AIIMS भोपाल के इमरजेंसी गेट पर शराब के नशे में हंगामा, डॉक्टरों का VIDEO वायरल, जानिए कैसे हुई FIR

AIIMS Doctors Bhopal: एम्स भोपाल एक बार फिर विवादों में है। मंगलवार देर रात इमरजेंसी गेट के सामने चार डॉक्टरों ने नशे में उत्पात मचा दिया। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर अपनी कार खड़ी कर वहीं शराब पार्टी कर रहे थे। रात करीब 2 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की, तो एक डॉक्टर ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी।

पुलिस को देखकर डॉक्टर का रवैया और आक्रामक हो गया। उसने ऊंची आवाज़ में कहा - "मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो?" इस दौरान डॉक्टर ने पुलिसकर्मियों को गाली दी और हाथापाई की कोशिश भी की।

Drunken doctors create ruckus at AIIMS Bhopal emergency gate video goes viral FIR filed

वीडियो वायरल, बीयर की बोतल और स्नैक्स बिखरे मिले

घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि डॉक्टरों की कार की छत पर बीयर की बोतल रखी है, वहीं दो डॉक्टर कार में नशे की हालत में पड़े हुए हैं। आसपास बीयर और स्नैक्स के पैकेट बिखरे पड़े हैं। एक अन्य वीडियो में एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते और बहस करते नजर आ रहा है।

एम्स प्रबंधन ने मानी गंभीर गलती, डॉक्टर बर्खास्त

  • एम्स भोपाल प्रशासन ने इस घटना को गंभीर माना है और तत्काल कार्रवाई की है।
  • प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि -
  • "घटना में जो व्यवहार दिखाया गया, वह संस्थान की गरिमा और आचार संहिता के अनुरूप नहीं है।"

इसके साथ ही एम्स प्रशासन ने मामले में शामिल रेजिडेंट डॉक्टर साहिल चौहान को तत्काल प्रभाव से सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। वहीं वीडियो में नजर आ रहे अन्य डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संस्थान ने दी सख्त चेतावनी

  • एम्स प्रशासन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर ऐसा अनुचित व्यवहार न करे।
  • बयान में कहा गया - "हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हर समय उचित व्यवहार बनाए रखा जाए। संस्थान में अनुशासन सर्वोपरि है।"

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने डॉक्टर प्रकुल गुप्ता और साहिल चौहान के खिलाफ धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+