Bhopal News: एम्स में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद, वायरल VIDEO के बाद नर्सिंग स्टाफ ने शुरू की हड़ताल

Bhopal AIIMS News: राजधानी भोपाल के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एम्स में नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि भोपाल एम्स में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद पूरा नर्सिंग स्टाफ एम्स के गेट पर हड़ताल पर बैठ गए। एम्स प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Dispute between doctors and nursing staff in bhopal AIIMS, nursing staff started strike

एम्स भोपाल में बुधवार को ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और एक नर्सिंग स्टाफ के बीच लड़ाई हो गई। इस दौरान डॉक्टर ने नर्सिंग स्टाफ से बदसलूकी कर दी। मामला इतना बढ़ गया, शाम होते होते नर्सिंग स्टाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गया।

Recommended Video

    एम्स में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद, वायरल VIDEO के बाद नर्सिंग स्टाफ ने शुरू की हड़ताल

    नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि डॉक्टर अक्सर कर्मचारियों से बदमतीमी से बात करते हैं। बुधवार को भी ऑपरेशन के दौरान यही हुआ था। स्टाफ का आरोप यह भी है कि विवाद की जानकारी मिलने के बावजूद उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अजीत कुमार ने भी नर्सिंग स्टाफ को नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ का पक्ष लिए बिना ही कार्रवाई कर दी। अब स्टाफ एम्स निदेशक डॉ. अजय सिंह से मामले में दखल देने की अपील कर रहे हैं।

    विवाद का वीडियो हुआ वायरल

    पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है। वीडियो एम्स के बर्न एंड प्लास्टी विभाग का है। वीडियो में कुछ डॉक्टर नर्सिंग ऑफिसर प्रशांत भाटिया को धमकी और गाली देते नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने पूरे विभाग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। भाटिया ने आरोप लगाया कि पूरे अस्पताल में सबसे खराब तरीके से मरीजों से बात बर्न एंड प्लास्टिक विभाग के डॉक्टर ही करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+