बरखेड़ी इलाके में बारिश के कारण 3 मंजिला मकान में आई दरार, निगम ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग को गिरा दिया
Bhopal News: राजधानी भोपाल के बढ़कर इलाके में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 मंजिला मकान को गिरा दिया। दरअसल इस मकान में बारिश के चलते दरार आ गई थी और मकान आगे से झुक गया था। जिसके चलते शनिवार को बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई की गई।
निगम के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बिल्डिंग तोड़ने के लिए शुक्रवार को मकान खाली करा लिया गया था। बिल्डिंग को गिराने के लिए 50 से ज्यादा निगम कर्मी और जेसीबी की मदद ली गई। इस कार्रवाई के कारण सुरक्षा के चलते आसपास रहने वालों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था।

नगर निगम के एसएचओ बलबीर मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली थी कि बारिश के बाद यह मकान जर्जर स्थिति में है और इसमें दरार आ चुकी है। अगला हिस्सा पूरी तरह से झुक गया है। जिसके बाद मकान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद 50 से ज्यादा निगम कर्मी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग को ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। बिल्डिंग गिराने से पहले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोपहर 2:00 बजे से कार्रवाई शुरू हुई थी जो रात तक चलती रही। इस मकान के आसपास रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया, ताकि किसी प्रकार का हादसा ना हो। बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ने के बाद ही लोगों को उनके मकानों में जाने की परमिशन दी गई।
जानकारी के अनुसार जोन-10 के वार्ड नंबर-42 की जागृति कॉलोनी में करीब 40 साल पहले यह मकान बनाया गया था। शुक्रवार को यह एक तरफ झुकने लगी थी, जो पास की दूसरी इमारत और पेड़ से टिकी रही। इसके चलते निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर बिल्डिंग का निरीक्षण किया और उसे तोड़ने का फैसला लिया। कार्रवाई के चलते आसपास 50 मीटर के दायरे में आ रहे मकानों को खाली कराया गया। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications