MP : बेटे जयवर्धन का कुर्ता-पजामा फटने पर खुश हुए दिग्विजय सिंह, बोले-'शाबाश जेवी'

भोपाल, 12 अगस्त। बैरिगेट्स पर सीना ताने खड़े। पानी की बौछारों से लथपथ। फटा कुर्ता और पजामा पहने। ये शख्स कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह हैं।

Digvijay Singh was happy when son Jayawardhans kurta-pajama was torn, said - Well done JV

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। बेटे को जमीनी सियासत में यूं संघर्ष करता देख। पिता दिग्वियजय सिंह का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। फिर फटे कुर्ते पजामे वाली इसी तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा-'शाबाश जेवी, संघर्ष ही जीवन है'

दरअसल, भोपाल में हुए यूथ कांग्रेस के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल जयवर्धन का कुर्ता और पाजामा दोनों बुरी तरीके से फट गए थे। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए जयवर्धन पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया था और उसके बाद जमकर हुए लाठीचार्ज के कारण भगदड़ जैसे हालात हो गए थे।

इसी बीच जयवर्धन सिंह का कुर्ता और पाजामा दोनों फट गए। जयवर्धन सिंह ने अपने इसी फोटो को ट्वीट किया था। बेटे के इस संघर्ष को भला पिता की शाबाशी कैसे ना मिलती। बेटे को शाबादी देते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि बीजेपी शासन में महंगाई, बेरोजगारी और बिजली के बड़े हुए बिल सस्ते अनाज के वितरण में धांधली के खिलाफ और किसान मजदूर के पक्ष में मध्‍य प्रदेश युवक मांग्रेस के आंदोलन में जिस जोश का परिचय युवकों ने दिया। उन्हें हार्दिक बधाई...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+